News Room Post

Happy B’day Dhoni: पूर्व कप्तान ‘एमएस धोनी’ के जन्मदिन के मौके पर BCCI ने शेयर किया ये भावुक वीडियो, हरभजन से लेकर नितिन गडकरी तक ने दी बधाई

नई दिल्ली। आज यानि की 7 जुलाई को भारत के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी ने अपने क्रिकेट के करियर में वो सबकुछ हासिल किया, जिसकी एक खिलाड़ी महज कल्पना भर कर सकता है। हालांकि, धोनी के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना इतना आसन भी नहीं था लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और अद्भुत क्रिकेट स्किल्स की बदौलत धोनी ने न सिर्फ भारतीय टीम में जगह बनाई बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम को आसमान की उस बुलंदी तक पहुंचाया जहां पहुंचना एक समय में महज कोई ख्वाब सा लग रहा था। 28 सालों बाद अपनी कप्तानी के दम पर विश्वकप जीतकर इतिहास रचने वाले धोनी ने क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भले ही धोनी ने आज क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन कैप्टन कूल के पूरी दुनिया में करोड़ो फैंस हैं जो उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। केवल फैंस ही नहीं, कई क्रिकेटर और सेलिब्रिटी भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

धोनी की पत्नी साक्षी ने धोनी के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया जिसमे धोनी केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ साक्षी ने कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे और एक रेड हार्ट लगाया है।’

साक्षी के इस वीडियो पर कई सितारों ने धोनी को विश किया है सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी कमेंट में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे ,लव यू माही, आपको बहुत सारा प्यार।’

BCCI ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से धोनी को बधाई दी और लिखा, ‘आज हम महानतम एमएस धोनी का जन्मदिन मना रहे हैं।’ इस मौके पर BCCI ने धोनी के मशहूर ‘हेलिकॉप्टर शॉट्स’ की एक छोटी सी वीडियो क्लिप भी शेयर की।

दिग्गज गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, आपका आने वाला साल और भी खुशियों से भरा हो।’


मुंबई इंडियन्स के ऑफिसियल पेज ने रोहित शर्मा और धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी।


हरीश कल्याण ने ट्वीट कर लिखा,’हैप्पी बर्थडे थाला आप कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।’

नितिन गडकरी ने भी धोनी को बधाई देते हुए लिखा, ‘हमारे पूर्व कप्तान और पद्म भूषण महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।’

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समंदर किनारे रेत पर धोनी की पेंटिंग बनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी।

Exit mobile version