
नई दिल्ली। आज यानि की 7 जुलाई को भारत के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी ने अपने क्रिकेट के करियर में वो सबकुछ हासिल किया, जिसकी एक खिलाड़ी महज कल्पना भर कर सकता है। हालांकि, धोनी के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना इतना आसन भी नहीं था लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और अद्भुत क्रिकेट स्किल्स की बदौलत धोनी ने न सिर्फ भारतीय टीम में जगह बनाई बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम को आसमान की उस बुलंदी तक पहुंचाया जहां पहुंचना एक समय में महज कोई ख्वाब सा लग रहा था। 28 सालों बाद अपनी कप्तानी के दम पर विश्वकप जीतकर इतिहास रचने वाले धोनी ने क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भले ही धोनी ने आज क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन कैप्टन कूल के पूरी दुनिया में करोड़ो फैंस हैं जो उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। केवल फैंस ही नहीं, कई क्रिकेटर और सेलिब्रिटी भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
धोनी की पत्नी साक्षी ने धोनी के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया जिसमे धोनी केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ साक्षी ने कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे और एक रेड हार्ट लगाया है।’
View this post on Instagram
साक्षी के इस वीडियो पर कई सितारों ने धोनी को विश किया है सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी कमेंट में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे ,लव यू माही, आपको बहुत सारा प्यार।’
An idol & an inspiration ? ?
Here’s wishing @msdhoni – former #TeamIndia Captain & one of the finest to have ever graced the game – a very happy birthday. ? ? pic.twitter.com/uxfEoPU4P9
— BCCI (@BCCI) July 7, 2022
As we celebrate the legendary @msdhoni‘s birthday ??, let’s revisit some of his explosive SIXES. ? ? #TeamIndia
Watch ? ?https://t.co/TDn1692Gsk
— BCCI (@BCCI) July 7, 2022
BCCI ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से धोनी को बधाई दी और लिखा, ‘आज हम महानतम एमएस धोनी का जन्मदिन मना रहे हैं।’ इस मौके पर BCCI ने धोनी के मशहूर ‘हेलिकॉप्टर शॉट्स’ की एक छोटी सी वीडियो क्लिप भी शेयर की।
Very very happy birthday to you @msdhoni ? My best wishes are always with you! Have the most wonderful year ahead. Love always ? pic.twitter.com/95n92fqeNT
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 7, 2022
दिग्गज गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, आपका आने वाला साल और भी खुशियों से भरा हो।’
To the man who has won many ? with ?? and created innumerable cricket memories ?
A very Happy Birthday, Mahi bhai ?#OneFamily @ImRo45 @msdhoni pic.twitter.com/tvDIByqrnw
— Mumbai Indians (@mipaltan) July 7, 2022
मुंबई इंडियन्स के ऑफिसियल पेज ने रोहित शर्मा और धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी।
Happy Birthday to our Thala @msdhoni. You are an inspiration to a generation and many to come.
Thank you for all the great times you’ve given us over the years.#HappyBirthdayMSDhoni
— Harish Kalyan (@iamharishkalyan) July 7, 2022
हरीश कल्याण ने ट्वीट कर लिखा,’हैप्पी बर्थडे थाला आप कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।’
Birthday greetings to the former Captain of Indian Cricket team and international cricketer Padma Bhushan @msdhoni. May you be blessed with good health and long life.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 7, 2022
नितिन गडकरी ने भी धोनी को बधाई देते हुए लिखा, ‘हमारे पूर्व कप्तान और पद्म भूषण महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।’
#HappyBirthdayMSDhoni Warm Birthday wishes to legendary iconic cricketer @msdhoni. I am sharing one of my SandArt at Puri beach in Odisha.#HappyBirthdayMahi pic.twitter.com/NWQFTctqWL
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) July 7, 2022
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समंदर किनारे रेत पर धोनी की पेंटिंग बनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी।