News Room Post

Rishabh Pant: IPL के बीच ऋषभ पंत की एंट्री!, एक्सीडेंट के बाद पहली बार दिल्ली में दिखाई देंगे

नई दिल्ली। टीम इंडिया के बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत सड़क हादसे के बाद से क्रिकेट से मैदान से दूरी बनाए हुए हैं। गंभीर चोट के कारण वो इस बार आईपीएल के 16वें का भी हिस्सा नहीं बन पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पंत की कमी जरूर खल रही होगी। इस बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि पंत दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का हौसला बढ़ाएंगे। इसकी पुष्टि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए ने की है। मंगलवार को दिल्ली का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच आज शाम 7.30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होगी। बता दें कि एक्सीडेंट होने के बाद ऋषभ पंत की वजह से मैदान से दूर है और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का ये दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में दिल्ली को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।DDCA के संयुक्त सचिव रंजन मनचंदा ने मीडिया को बताया, पंत अपनी इंजरी के बावजूद अपनी टीम को सपोर्ट करने आ रहे है। ऋषभ पंत दिल्ली का स्टार है। उनके आने से मैच में मजा आएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इतनी इंजरी होने के बाद भी अपनी टीम को सपोर्ट करने आ रहे है। उम्मीद है कि वो कल के बाद बाकी मैचों में दिखाई देंगे।  DDCA ने पंत के लिए सभी सुविधा की है।

गौरतलब है कि 30 दिसंबर को दिल्ली से लौटते वक्त रुड़की के नारसन बॉर्डर पर पंत की कार का भीषण सड़क हादसा हो गया था। राहत की बात ये रही थी कि उनकी इस भीषण हादसे में बाल-बाल जान बच गई थी। इसके बाद पंत को देहरादून में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके मुबंई उपचार के लिए लाया गया। वहीं पंत अपने फैंस को अपनी हेल्थ की अपडेट देते रहते है। हाल ही में उन्होंने स्वीमिंग पूल के अदंर झड़ी के सहारे चलने का वीडियो शेयर किया था।

Exit mobile version