
नई दिल्ली। टीम इंडिया के बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत सड़क हादसे के बाद से क्रिकेट से मैदान से दूरी बनाए हुए हैं। गंभीर चोट के कारण वो इस बार आईपीएल के 16वें का भी हिस्सा नहीं बन पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पंत की कमी जरूर खल रही होगी। इस बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि पंत दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का हौसला बढ़ाएंगे। इसकी पुष्टि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए ने की है। मंगलवार को दिल्ली का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच आज शाम 7.30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होगी। बता दें कि एक्सीडेंट होने के बाद ऋषभ पंत की वजह से मैदान से दूर है और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है।
IPL 2023: Rishabh Pant to attend Delhi Capitals’ first home game against Gujarat Titans, confirms DDCA
Read @ANI Story | https://t.co/IimIF8a0rM
#IPL2023 #DCvsGT #GTvsDC #RishabhPant pic.twitter.com/vCzsY0GSE9— ANI Digital (@ani_digital) April 3, 2023
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का ये दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में दिल्ली को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।DDCA के संयुक्त सचिव रंजन मनचंदा ने मीडिया को बताया, पंत अपनी इंजरी के बावजूद अपनी टीम को सपोर्ट करने आ रहे है। ऋषभ पंत दिल्ली का स्टार है। उनके आने से मैच में मजा आएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इतनी इंजरी होने के बाद भी अपनी टीम को सपोर्ट करने आ रहे है। उम्मीद है कि वो कल के बाद बाकी मैचों में दिखाई देंगे। DDCA ने पंत के लिए सभी सुविधा की है।
#WATCH | “There’s good news for our spectators tomorrow. Despite his injury, Rishabh Pant is coming to support his team. He is a star of Delhi (Capitals). I hope spectators will give him a clap that he is coming among his cricketers despite such injury,” says Rajan Manchanda,… pic.twitter.com/hhBjnwkLsY
— ANI (@ANI) April 3, 2023
गौरतलब है कि 30 दिसंबर को दिल्ली से लौटते वक्त रुड़की के नारसन बॉर्डर पर पंत की कार का भीषण सड़क हादसा हो गया था। राहत की बात ये रही थी कि उनकी इस भीषण हादसे में बाल-बाल जान बच गई थी। इसके बाद पंत को देहरादून में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके मुबंई उपचार के लिए लाया गया। वहीं पंत अपने फैंस को अपनी हेल्थ की अपडेट देते रहते है। हाल ही में उन्होंने स्वीमिंग पूल के अदंर झड़ी के सहारे चलने का वीडियो शेयर किया था।
Grateful for small thing, big things and everything in between. ?#RP17 pic.twitter.com/NE9Do72Thr
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) March 15, 2023
Get Well Soon, Rishabh! ? ?
Wishes pour in for @RishabhPant17 as @DelhiCapitals gear up for their first home game of the #TATAIPL ? #DCvGT pic.twitter.com/w8Sp0B4ZTF
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2023