News Room Post

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्‍ती संघ के खिलाफ बजरंग पुनिया समेत कई पहलवानों ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठे

Protest Wrestler

नई दिल्ली। भारतीय कुश्‍ती संघ के खिलाफ अब खिलाड़‍ियों ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल ओलपिक में देश को पदक दिलाने वाले खिलाड़ी भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WTF के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर कुश्ती के दिग्गज खिलाड़ी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रोटेस्ट में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत 30 खिलाड़ी शमिल हैं। आपको बता दें कि इन पदकवीरों ने कुश्ती संघ पर मनमानी के आरोप लगाए है और कहा कि मनमानें नियमों को लागू कर रही है। वहीं प्रदर्शन को लेकर साक्षी मलिक ने कहा कि WTF  के खिलाफ हमारा प्रोटेस्ट है। इसको लेकर हम सारे रेसलर इकट्ठा हुए है। पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रदर्शन की फोटो भी साझा की है। बजरंग पूनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी जब भी हम खिलाड़ियों से मिलते और बात करते है तो हम से कहते है आराम से खेलिए देश के लिए मेडल जीतिए। हमारी सरकार से कोई लड़ाई नहीं है। हमारी लड़ाई सिर्फ फेडरेशन से है।

वहीं कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर विनेश फोगाट ने बड़ा आरोप लगाया है। विनेश फोगाट ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ कुछ गलत हुआ तो अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। इससे पहले बजरंग पूनिया ने लिखा, फेडरेशन का काम खिलाड़ियों का साथ देना, उनकी खेल की जरूरतों का ध्यान रखना होता है। कोई समस्या हो तो उसका निदान करना होता है। लेकिन अगर फेडरेशन ही समस्या खड़ी करे तो क्या किया जाए? अब लड़ना पड़ेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।”

साक्षी मलिक ने लिखा, ”खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश को मेडल दिलाता हैं लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। मनचाहे क़ायदे क़ानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।”

Exit mobile version