News Room Post

IND vs ENG: वीरेंद्र सहवाग ने कोहली को कहा ‘छमिया’, अब सोशल मीडिया पर फैंस सुना रहे खरी-खोटी

virendra sahvag and virat kohli

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 में शुरु हुई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। 5वें टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान पर कोहली का डांस करता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है। कोहली के डांस करते हुए इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान में कॉमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग उनके लिए आपत्तीजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। अब इसके बाद फैंस सहवाग की इस बात पर काफी गुस्सा हो रहे हैं। इस वीडियो में सहवाग, कोहली के डांस पर उन्हें छमिया कह कर संबोधित किया है।  कई लोग वीरेंद्र सहवाग की इस हरकत पर खरी-खोटी सुना रहे हैं और कुछ तो उनको कमेंट्री से इस्तीफे देने की भी मांग कर रहे हैं।

विराट कोहली आपको कई बार मैदान पर मजे लेते हुए नजर आए होंगे अख्सर ही वो डांस करते हुए देखे जाते है। इस बार भी कोहली इंग्लैंड का विकेट होने पर डांस करके जश्न मना रहे थे, लेनिक उनके इस डांस पर वीरेंद्र सहवाग ने ‘छमिया’ शब्द का प्रयोग किया। अब सहवाग के विराट के लिए इस प्रकार कमेंट पर फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

सहवाग पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कामाक्षी कौल नाम की एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘वीरेंद्र सहवाग को बैन कर देना चाहिए। पहले रोहित को वडापाव बताया और फिर माफी मांगी और अब यह। कमेंटेटरों को इस तरह की बकवास से दूर रहना चाहिए। देश सुन रहा है। इसके अलग परिणाम हो सकते हैं’।


इसके अलावा कई अन्य फैंस भी हैं, जो कि सहवाग की इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए।

Exit mobile version