News Room Post

VIDEO: ‘जब धोनी के लंबे बालों के कायल हो गए थे परवेज मुशर्रफ’, जानिए पूरा किस्सा

इस जीत में भारतीय टीम की तरफ से धोनी ने दिया था। उन्होंने सर्वाधिक रन बनाए थे। धोनी के शानदार प्रदर्शन के कायल परवेज मुशर्रफ भी हो गए थे। याद दिला दें कि उस वक्त धोनी के लंबे-लंबे बाल हुआ करते थे। तब मुशर्रफ ने धोनी के बालों की भी तारीफ की थी और उन्हें सुझाव दिया था कि वे कभी अपने बाल ना कटवाए।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने दुबई में अंतिम सांस ली। वो अमाइलॉइडोसिस नामक बीमारी से ग्रसित थे। इस बीमारी में मरीज चलने-फिरने में अमसर्थ हो जाता है। गत वर्ष परवेज के परिजनों ने वीडियो जारी किया था। जिसमें परवेज चलने में असमर्थ नजर आ रहे थे। परवेज भारत के खिलाफ करगिल युद्ध लड़ चुके थे, लेकिन उन्हें भारतीय सेना के आगे मुंह की खानी पड़ी थी। जिसके लिए उन्होंने नवाज शरीफ को जिम्मेदारा ठहराया था। उन्होंने अपनी एक पुस्तक में यहां तक कह दिया था कि नवाज शरीफ की वजह से वो करगिल हथियाने में नाकाम हुए थे। हालांकि, भारतीय सेना के मुंह की खाने के बावजूद भी उन्हें पाकिस्तानी हुकूमत ने सम्मानित किया था।

यही नहीं, नवाज शरीफ की हुकूमत ने तो उन्हें सेना प्रमुख जैसे अहम पद से भी विभूषित करने से गुरेज नहीं किया, लेकिन परवेज मुशर्ऱफ की कूटनीतिज्ञता की भी मिसाल देनी होगी कि उन्होंने नवाज साहब को सत्ता से बेदखल कर खुद पाकिस्तान की कमान अपने हाथों में ले ली। हालांकि, बाद में मार्शल लॉ लागू होने के बाद उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। बाद में वे स्वास्थ्य संबंधी उपचार हेतु पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गए। इसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में वो पूरी तरह से हाशिये पर चले गए लेकिन कई जानकारों का मानना है कि पाकिस्तानी राजनीति में उनकी प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं हो सकती है।

खैर, ये सारी राजनीतिक और सत्ता से जुड़ी हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनका खेल से कितना जुड़ाव था। जी हां.. आपको बता दें कि वे कई मौकों पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के चेयरअप करते हुए देखे जा चुके हैं। उधर, परवेज के निधन के बाद अभी उनसे जुड़ा एक प्रसंग काफी चर्चा में है। बता दें कि अभी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। आगे हम आपको वो वीडियो भी दिखाएंगे, लेकिन अभी हम आपको इस वीडियो के बारे में जरा बता देते हैं। दरअसल, यह वाकया उस वक्त का है, जब भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने लाहौर गई थी। उस वक्त राहुल द्रविड द्रविड की अगुवाई में टीम इंडिया ने  पाकिस्तान को हार का स्वाद चखाया था।

इस जीत में भारतीय टीम की तरफ से सर्वाधिक योगदान धोनी ने दिया था। उन्होंने सर्वाधिक रन बनाए थे। धोनी के शानदार प्रदर्शन के कायल परवेज मुशर्रफ भी हो गए थे। याद दिला दें कि उस वक्त धोनी के लंबे-लंबे बाल हुआ करते थे। तब मुशर्रफ ने धोनी के बालों की भी तारीफ की थी और उन्हें सुझाव दिया था कि वे कभी अपने बाल ना कटवाए, क्योंकि वे लंबे बालों में काफी स्मार्ट दिखते थे। दरअसल, उस वक्त प्लेकार्ड में धोनी को बाल कटवाने की हिदायत दी गई थी। जिसके बाद परवेज ने यह बात धोनी से कही थी। बता दें कि उस वक्त यह प्रसंग काफी सुर्खियों में था। इसकी खूब चर्चा हुई थी। वहीं परवेज के निधन के बाद आज एक बार फिर से इस प्रसंग की खूब चर्चा हो रही है।

इसके साथ ही परवेज मुशर्ऱफ ने भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की भी तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भी तारीफ की थी और कहा था कि वे इस हार से निराश ना हो, बल्कि भविष्य की ओर से देखते अपने लिए जीत की राह तैयार करें। बहरहाल, इस पूरे प्रसंग पर आपका बतौर पाठक क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

Exit mobile version