News Room Post

Top Google Searches by Men: गूगल पर ऐसी चीजें सर्च करते हैं लड़के!, जानकर दंग रह जाएंगे आप

google...

नई दिल्ली। जब भी किसी सवाल का जवाब ढूंढना हो, कोई चीज समझ में नहीं आ रही हो तो गूगल (Google) हमारे लिए काफी सहायक होता है। गूगल पर सारी जानकारी थोड़े ही समय में हमें मिल जाती है। हालांकि कई बार हम कुछ चीजें सर्च करने के बाद हिस्ट्री (Google Search History) का डाटा डिलीट कर देते हैं लेकिन गूगल के पास ये डाटा सेव रहता है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि लड़के गुगल पर सबसे ज्यादा क्या चीज सर्च करते हैं। अगर आपको भी नहीं पता और जानना चाहते हैं कि लड़के ऐसी क्या चीज है जिसे सबसे ज्यादा सर्च करते हैं तो इस खबर को आखिर तक जरूर पढ़िए…

रिपोर्ट में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

‘फ्रॉम-मार्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट की मानें तो लड़के Google पर सबसे ज्यादा दूसरों के बारे में नहीं बल्कि अपने बारे में ही सर्च करते हैं। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि हर साल करीब 68 प्रतिशत लड़के या पुरुष ये सर्च करते हैं कि कहीं वो नपुंसक तो नहीं है। खुद के नपुंसक होने के अलावा जिस चीज को सबसे ज्यादा पुरुष सर्च करते हैं वो है दाढ़ी को कैसे बढ़ाया जाए। शेव करने और दाढ़ी को घना करने के उपायों को भी लड़कों द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। इसके बाद जो चीज लड़कों ने सबसे ज्यादा जो सर्च की है वो है कि टोपी पहनने से उनके सिर के बालों पर क्या असर होता है। इसके अलावा लड़के व पुरुष Google पर वर्क आउट रूटीन, बॉडी बिल्डिंग और प्रोटीन शेक से जुड़ी जानकारियों को भी लगातार सर्च करते हैं।

ये चीज भी सर्च करते हैं लड़के

आपको इस बात को जानकर काफी हैरानी होगी कि लड़कों द्वारा Google पर ब्रेस्ट कैंसर के बारे में भी काफी सर्च किया जाता है। हालांकि यहां चौंकाने वाली बात ये है कि ब्रेस्ट कैंसर तो महिलाओं में होता है लेकिन फिर भी लड़के ये जानना चाहते हैं कि क्या लड़कों को भी ब्रेस्ट कैंसर होता है और अगर होता है भी तो लड़कों को ब्रेस्ट कैंसर होने के कितने प्रतिशत चांस होते हैं।

लड़कियों को लेकर सर्च करते हैं ये चीज

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि लड़कियों के बारे में लड़के क्या सर्च करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़के गुगल पर ये सर्च करते हैं कि कैसे लड़कियों को इम्प्रेस किया जा सकता है?, लड़कियों को खुश कैसे करें और उन्हें क्या पसंद होता है।

Exit mobile version