नई दिल्ली। भारत और फ्रांस के सम्बंध बीते कुछ वर्षों में बेहद मजबूत रहे हैं। इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्ते को दुनिया उम्मीद की नजरों से देख रही है। वहीं भारत और यूरोप के बीच की कड़ी के तौर पर मैक्रों को भारत देख रहा रहा है। इसीलिए भारत के रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने में फ्रांस सबसे बड़ा भागीदार बनना चाहता है। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते भरोसे को देखते हुए फ्रांस ने सर्वोत्तम तकनीकों और उपकरणों को साझा करने का फैसला लिया है। यह बात रविवार को फ्रांसिसी राजदूत इमैनुएल लेनेन ने एक वार्ता के दैरान कही।
International Relations : भारत-फ्रांस के रिश्ते लगातार हो रहे बेहतर, अत्याधुनिक हथियारों की तकनीक साझा करेगा फ्रांस – फ़्रांसिसी राजदूत
International Relations : वार्ता के दौरान फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने कहा कि भारत को यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा घोषित वैश्विक गेटवे योजना के तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में ‘कनेक्टिविटी’ बढ़ाने के लिए घोषित 300 अरब यूरो के कोष का एक हिस्सा मिल सकता है। ये भारत की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला है जो भारत और फ़्रांस के रिश्ते और दृढ़ बनाएगा।
