News Room Post

कैसे होते हैं भोजपुरी के फैंस, अक्षरा सिंह ने बताई फैंस की सच्चाई

Akshara Singh told the truth about Bhojpuri fans: इंटरव्यू में अक्षरा सिंह से पूछा गया कि बॉलीवुड फैंस और भोजपुरी फैंस में क्या अंतर होता है। इसपर अक्षरा सिंह कहती हैं- भोजपुरी फैंस बहुत प्योर होते हैं..उनसे अपने परिवार वाली फीलिंग आती है। भोजपुरी फैंस राउडी होते हैं

नई दिल्ली। भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल अक्षरा सिंह के जलवे आज भी बरकरार है। एक्ट्रेस फिल्मों और गानों में लगातार काम कर रही हैं। साल 2013 से एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज हर बढ़ते दिन के साथ तरक्की कर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों निरहुआ के साथ फिल्म 4 फेरे 7 वचन कर रही हैं और इसी बीच उनका एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वो भोजपुरी के फैंस के बारे में बात कर रही हैं, तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा ने क्या कहा है।

फैंस को लेकर कही बड़ी बात

इंटरव्यू में अक्षरा सिंह से पूछा गया कि बॉलीवुड फैंस और भोजपुरी फैंस में क्या अंतर होता है। इसपर अक्षरा सिंह कहती हैं- भोजपुरी फैंस बहुत प्योर होते हैं..उनसे अपने परिवार वाली फीलिंग आती है। भोजपुरी फैंस राउडी होते हैं, बुलंद होते हैं..। मेरा ये मानना है कि ये भी भोजपुरी फैंस के प्यार को एक्सप्रेस करने का तरीका है और मेरे लिए ये निवेश है क्योंकि कोई मेरे लिए समय निकाल कर कोई आ रहा है..वो मेरे लिए बड़ी बात है। अक्षरा का ये स्टेटमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है।


फैंस हुई खुश

एक यूजर ने लिखा- अक्षरा सिंह आप बहुत खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और मेरी पसंदीदा अभिनेत्री भी हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बोला है…दिल खुश कर दिया अक्षरा जी…हर हर महादेव..। एक अन्य ने लिखा- हाय….बहुत सुंदर हो आप तो..। काम की बात करें तो  अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग रंग डाली पिया बहुत पसंद किया जा रहा है। गाने पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा जोगीरा सा रा रा, कवना खेत के मुनई, ललका रंग, जैसे गाने भी रिलीज हो चुके हैं।

Exit mobile version