News Room Post

G-20 Summit in Delhi : 8 से 10 सितंबर तक राजधानी दिल्ली में छुट्टी का ऐलान, अधिसूचना जारी..

G-20 शिखर सम्मलेन को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली सरकार ने 8, 9 और 10 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार की तरफ से इस संबंध में एक ऑफिसियल नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी इस नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली के सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर व शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 9, 10 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। जिन दफ्तरों में शनिवार के दिन छुट्टी नहीं होती है उन दफ्तरों में भी 9 सितंबर शनिवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में G-20 समिट होने जा रहा है। इस बार भारत ही जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस कार्यक्रम में 29 देशों के प्रमुखों के साथ-साथ यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा आमंत्रित देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भी इसमें भाग लेने की संभावना है। इन सब की सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में 8-10 सितंबर तक सार्वजानिक अवकाश घोषित किया गया है।

Exit mobile version