News Room Post

Ajab-Gazab News: इस देश में मौजूद है अंडे देने वाला पहाड़, तीस सालों तक भीतर रखकर इन्हें सेती है चट्टान

नई दिल्ली। अजीबोगरीब बातों और आश्चर्यों से भरी इस दुनिया में ऐसी बहुत सी ऐसी चीजे हैं, जिसके पीछे का कारण, तर्क या जवाब किसी के पास नहीं मिलता है। कई वर्षों तक तमाम शोध और रिसर्च करने के बाद भी आज तक इन रहस्यों का पता नहीं लगाया जा सका है। ऐसा ही एक अनसुलझा रहस्य चीन के गिझोउ प्रांत में मौजूद है। यहां एक ऐसी रहस्यमयी चट्टान स्थित है, जो हर तीस सालों में अंडे देती है। ये बात आपको अजीब लग रही होगी कि क्या सचमुच कोई चट्टान अंडे दे सकती है? लेकिन ये बात एकदम सही है। चीन का ये अद्भुत पहाड़ अंडे देता है। ये चट्टान तीस सालों तक इन अंडों को अपने अंदर रखकर सेती है। पकने के बाद ये अंडे अपने आप ही चट्टान से अलग हो जाते हैं।

इस एग रॉक की ऊंचाई करीब 19 फीट और लंबाई 65 फीट बताई जाती है। यहां के निवासी इन अंडों को ख़ुशी और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। चट्टान से चिपके ये अंडे जैसे ही जमीन पर गिरते हैं, लोग इन्हें लेकर उठाकर भाग जाते हैं। इन अंडों का रंग काला होता है। और ये ठंडी सतह के होते हैं। अडें देने वाली चट्टान का रंग भी काले रंग का है। ये अंडे अंडाकार छोटे चिकने पत्थर होते हैं। वैज्ञानिक आज भी इसका अध्ययन करने में लगे हैं, कि ऐसा आखिर हो क्यों रहा है?, लेकिन अभी तक सफलता उनके हाथ नहीं लगी है।

चीन के इस रहस्यमयी पहाड़ का नाम ‘चन-दन-या’ है, जिसका हिंदी में शाब्दिक अर्थ “अंडे देने वाला पत्थर” होता है। सालों से खड़ी हर तरह का तापमान झेलती इस चट्टान की प्रवृत्ति में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

Exit mobile version