News Room Post

Japan: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर चली गोली, नारा शहर में हुआ हमला

Japan: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। उन पर गोली चलाई गई है। इस घटना में उनके जख्मी होने की खबरें आ रही हैं। हम आपको बता दें शिंजो जब नारा शहर में भाषण दे रहें थे उस वक्त उन पर यह हमला हुआ था। तब वह भाषण दे रहे थे।अचानक से आबे नीचे गिर गये। उनको शरीर से खून भी निकल रहा था।

Japan

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। उन पर गोली चलाई गई है। इस घटना में उनके जख्मी होने की खबरें आ रही हैं। हम आपको बता दें शिंजो जब नारा शहर में भाषण दे रहें थे उस वक्त उन पर यह हमला हुआ था। अचानक से आबे नीचे गिर गये। उनके शरीर से खून भी निकल रहा था। उनके अचानक से जमीन पर गिरने  से वहां अफरा तफरी मच गई लेकिन बाद में वहां के कुछ लोगों ने गोली चलने की अवाज सुनी थी। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि शिंजो  को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत अभी गंभीर है।घटना के बाद से ही कई वीडियोज भी सामने आ रहे है। हालांकि, इस घटना के विषय में जापान के सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दरअसल शिंजो आबे ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ये कदम अपने स्वास्थ्य ठीक न रहने के चलते उठाया था। इसके साथ ही वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।

शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह घायल हो सकते हैं। वहीं अलग अलग खबरों के अनुसार एक गवाह का कहना है कि भाषण के दौरान आबे मुर्छित होकर जमीन में गिर गए थे। कुछ खबरों के अनुसार  उनके सीने में दो गोली लगी है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद जापान बेस्ड मीडिया हाउस के एक रिपोर्टर ने बंदूक की गोली की अवाज सुनी थी। वहीं आबे का खून बहता हुआ देखा गया। एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ चल रही है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। हालांकि पुलिस ने इलाके में चारो तरफ घेराबंदी कर दी है।

यहां देखें घटना का वीडियो

खबर में अपडेट जारी है…

Exit mobile version