नई दिल्ली। कहते हैं कमीज फटे तो फटे लेकिन नवाबी ना घटे…पाकिस्तान और वहां के लोगों का भी हाल कुछ ऐसा ही है। जहां एक तरफ पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का खस्ताहाल हो चुका है। वहां के लोग दिन ब दिन बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। लग्जरी तो दूर की बात है, जिस देश में चावल-आटा तक आसानी से नहीं मिला रहा है। उसी देश में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके पास अकूत धन दिखा रहा है। जी हां, पाकिस्तान का एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो एक पाकिस्तानी व्यक्ति की अथाह अमीरी को दर्शाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में?
पाकिस्तानी दुल्हन को 70 किलो सोने की ईंटों से तोला, वीडियो हुआ वायरल
◆ शादी दुबई में हुई, दुल्हन के पिता एक व्यापारी है
Pakitan Bride | #Pakistan pic.twitter.com/nYyb4aNB8B
— News24 (@news24tvchannel) July 25, 2023
दरअसल, ये वीडियो एक पाकिस्तानी लड़की की शादी की है। जिसकी शादी में उसे 70 किलो सोने के ईंटों से तोला गया है। जी हां, जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे इस शादी के जोड़े में सजी इस दुल्हन को तराजू के एक हिस्से पर बिठाया जाता है और तराजू की दूसरी तरफ लोग सोने के ईंटों को रख रहे हैं। वहां मौजूद सभी लोग इसका आनदं ले रहे हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि दुल्हन के पिता एक व्यपारी हैं और ये शादी पाकिस्तान में न होकर दुबई में हुई है।
खैर, देश चाहे गरीब हो या अमीर एक पिता के लिए उसकी बेटी हमेशा किसी शहजादी से कम नहीं होती है और ये वीडियो एक पिता का उसकी बेटी के लिए प्यार को दर्शता है।