News Room Post

Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में उनके अब्बाजान ने लड़की के साथ की ऐसी करतूत की शर्मसार हो जाए इंसानियत

Pakistan: दरअसल, पाकिस्तान की राजधानी लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में रहने वाली लड़की पर उससे दोगुने उम्र के व्यक्ति के साथ शादी करने का दबाव बनाया गया और...

नई दिल्ली। पाकिस्तान चाहे कितनी भी बार अपने देश की सच्चाई को UN जैसे अंतराष्ट्रीय मंचों पर छुपाता रहे, लेकिन उसकी हकीकत बार-बार इस सोशल मीडिया युग में बाहर आती रहती है। आतंकवादियों का अड्डा बन चुका पाकिस्तान अब इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटनाओं से भी गुरेज नहीं कर रहा है। बुनयादी सुविधाओं के लिए तरसता पाकिस्तान अब मानवता को भी शर्मसार करता हुआ नजर आ रहा है। आप सोच रहे होंगे कि आज पाकिस्तान के बारे में ऐसा क्यों कहा जा रहा है। आपकी इसी जिज्ञासा को खत्म करते हुए हम आपको इसके पीछे की असली वजह बताने जा रहे हैं। आंतकवादी घटनाओं को अंजाम देने के नाम से मशहूर पाकिस्तान अब वहां की औरतों के लिए भी दिन-प्रतिदिन नर्क बनता जा रहा है। अब वहां की महिलाओं का जीना इस कदर मुश्किल हो चुका है कि एक कॉलेज पढ़ने वाली लड़की पर ऐसा अत्याचार हुआ है जिससे इंसानियत शर्मसार हुई है। पाकिस्तान में एक लड़की के किसी अधेड़ उम्र वाले व्यक्ति से शादी के लिए मना करने पर उसके साथ बर्बरता से रेप जैसी घिनोने कृत्य को अंजाम दिया गया।

उम्रदार व्यक्ति ने किया जवान लड़की के साथ रेप

दरअसल, पाकिस्तान की राजधानी लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में रहने वाली लड़की पर उससे दोगुने उम्र के व्यक्ति के साथ शादी करने का दबाव बनाया गया। जब उस लड़की ने ऐसा करने से इंकार किया तो उसे जूते चाटने तक के लिए मजबूर कर दिया गया। उस लड़की पर शादी का दबाव उसकी ही एक सहेली ने बनाया। उसने अपने अब्बू के साथ शादी करने के लिए इस लड़की को मजबूर किया। पाकिस्तान के फैसलाबाद में डिंटिस्ट की पढ़ाई करने वाली लड़की पर उसकी ही सहेली के अब्बू ने निकाह करने की इच्छा जताई। इस बाद इस लड़की ने इस शादी पर अपनी रजामंदी दर्ज नहीं की, तो उसके साथ रेप कर दिया गया। इसके बाद इस तरह की दरिंदगी का वीडियो बनाकर रेप का शिकार हुई लड़की को ब्लैकमेल किया जाने लगा। इसके अलावा इस दरिंदे अब्बू ने लड़की से 10 लाख रुपये की मांग भी कर डाली और पैसे ना देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की बात कहने लगा।

आम है पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं

घटना के इस वीडियो के सामने आने के बाद इसमें देखा जा रहा है कि लड़की को कुछ लोग पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उसके सिर और भौहे मुंडवा दी गई है। पाकिस्तान में इस प्रकार की घटनाएं आम हैं। हैरानी की बात तो ये है कि कई बार इससे भी बड़े और घिनोनी प्रकार की घटनाएं वहां के मीडिया में उजागर ही नहीं हो पाती हैं।

Exit mobile version