नई दिल्ली। कनाडा के भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य सुर्खियों में छाए हुए है। दरअसल सोशल मीडिया पर चंद्र आर्य का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चंद्र आर्य कनाडा की संसद को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे है। खास बात ये है कि वो अपना संबोधन कन्नड़ में बोलते हुए दिखाई रहे हैं। इसका वीडियो चंद्र आर्य ने खुद ही अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ”मैंने कनाडा की संसद में अपनी मातृभाषा (प्रथम भाषा) कन्नड़ में बात की। इस खूबसूरत भाषा का लंबा इतिहास है और इसे लगभग 5 करोड लोग बोलते हैं। यह पहली बार है जब भारत के बाहर दुनिया की किसी संसद में कन्नड़ बोली गई है।
I spoke in my mother tongue (first language) Kannada in Canadian parliament.
This beautiful language has long history and is spoken by about 50 million people.
This is the first time Kannada is spoken in any parliament in the world outside of India. pic.twitter.com/AUanNlkETT— Chandra Arya (@AryaCanada) May 19, 2022
आपको बता दें कि चंद्र आर्य ने कनाडा की संसद में कन्नड़ में कुवेम्पु की एक कविता के साथ अपना भाषण को खत्म किया। वहीं अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर जगह उनके भाषण की खूब प्रशंसा हो रही है। कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वतनारायण और कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चंद्र आर्य का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी।
“ಎಲ್ಲಾದರೂ ಇರು, ಎಂತಾದರೂ ಇರು, ಎಂದೆಂದಿಗೂ ನೀ ಕನ್ನಡವಾಗಿರು”
ಕೆನಡಾದ ಸಂಸತ್ತಿನಲ್ಲಿ ಕನ್ನಡದ ಕಂಪು ಮೊಳಗಿಸಿದ ಅಲ್ಲಿನ ಸಂಸದರಾಗಿರುವ ಹೆಮ್ಮೆಯ ಕನ್ನಡಿಗ ಶ್ರೀ @AryaCanada ಅವರ ಮೂಲಕ ಪ್ರತಿಧ್ವನಿಸಿದ ಈ ಕವಿವಾಣಿ ಎಂದೆಂದಿಗೂ ಪ್ರಸ್ತುತ!
ಕನ್ನಡ ಕಸ್ತೂರಿಯ ಪರಿಮಳವನ್ನು ಪಸರಿಸಿದ ತಮಗೆ ಮನಃಪೂರ್ವಕ ಅಭಿನಂದನೆಗಳು. https://t.co/Ms8JRcap6x
— Dr. Ashwathnarayan C. N. (@drashwathcn) May 20, 2022
Kudos to the son of Tumkur, Karnataka, @AryaCanada !
Keep making India & Karnataka proud. https://t.co/dNXkF4b5H2
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 20, 2022
जानिए कौन हैं चंद्र आर्य?
बता दें कि चंद्र आर्य कर्नाटक के तुमकुट जिले के रहने वाले हैं। उनकी परवरिश कर्नाटक में हुई। चंद्र आर्य ने कर्नाटक के धारवाड़ से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम किया। उन्हें 2019 के आम चुनाव में लिबरल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में संसद के लिए चुना गया था।