newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandra Arya Viral Video: कनाडा की संसद में गूंजी कन्नड़ भाषा, अब हर जगह हो रही वाहवाही

Chandra Arya Viral Video: आपको बता दें कि चंद्र आर्य ने कनाडा की संसद में कन्नड़ में कुवेम्पु की एक कविता के साथ अपना भाषण को खत्म किया। वहीं अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर जगह उनके भाषण की खूब प्रशंसा हो रही है। कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वतनारायण और कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चंद्र आर्य का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी।

नई दिल्ली। कनाडा के भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य सुर्खियों में छाए हुए है। दरअसल सोशल मीडिया पर चंद्र आर्य का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चंद्र आर्य कनाडा की संसद को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे है। खास बात ये है कि वो अपना संबोधन कन्नड़ में बोलते हुए दिखाई रहे हैं। इसका वीडियो चंद्र आर्य ने खुद ही अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ”मैंने कनाडा की संसद में अपनी मातृभाषा (प्रथम भाषा) कन्नड़ में बात की। इस खूबसूरत भाषा का लंबा इतिहास है और इसे लगभग 5 करोड लोग बोलते हैं। यह पहली बार है जब भारत के बाहर दुनिया की किसी संसद में कन्नड़ बोली गई है।

आपको बता दें कि चंद्र आर्य ने कनाडा की संसद में कन्नड़ में कुवेम्पु की एक कविता के साथ अपना भाषण को खत्म किया। वहीं अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर जगह उनके भाषण की खूब प्रशंसा हो रही है। कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वतनारायण और कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चंद्र आर्य का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी।

जानिए कौन हैं चंद्र आर्य?

बता दें कि चंद्र आर्य कर्नाटक के तुमकुट जिले के रहने वाले हैं। उनकी परवरिश कर्नाटक में हुई। चंद्र आर्य ने कर्नाटक के धारवाड़ से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम किया।  उन्हें 2019 के आम चुनाव में लिबरल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में संसद के लिए चुना गया था।