News Room Post

वंदे भारत मिशन का तीसरा फेज शुरू, श्रीलंका से लोगों को निकालने के लिए पहुंचा विमान

नई दिल्ली। कोरोना काल में ये कहना गलत नहीं होगा कि देशवासियों को लेकर मोदी सरकार जितना सजग है, शायद ही कोई देश या सरकार होगी। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि दूसरे देशों में फंसे लोगों को वापस स्वदेश लाने के लिए मोदी सरकार वंदे भारत मिशन चला रही है और अपने लोगों को वापस भारत लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

कोरोना के कहर से थमी इस दुनिया में वंदे भारत मिशन का असर साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल इस संकट की वजह से विदेश में रहने वाले कई भारतीय भी फंस गए थे, जिन्हें भारत सरकार वंदे भारत मिशन के तहत वापस लाने में लगी है। आज से इस मिशन का तीसरा फेज़ शुरू हो रहा है, जिसके तहत श्रीलंका में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है।

बता दें कि श्रीलंका के कोलंबो में एयरपोर्ट में एअर इंडिया का विमान पहुंचा है, जो वहां पर फंसे भारतीयों को वापस अपने वतन लाएगा। तीसरे फेज़ में कई देशों में फंसे लोगों को वापस लाया जाएगा।

वहीं वंदे भारत मिशन की बात करें तो अभी तक अमेरिका, ईरान, इटली, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, चीन, सऊदी अरब समेत दुनिया के कई देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया है और लगातार लाना जारी है। सरकार के द्वारा चलाए गए इस मिशन के तहत पचास हजार से अधिक लोग वापस आ चुके हैं। गौर करने वाली बात ये भी है कि सिर्फ विमान से ही नहीं बल्कि नौसेना के युद्ध पोतों द्वारा भी लोगों को वापस लाया गया है। मलेशिया, सऊदी अरब, इंडोनेशिया समेत आसपास के कई देशों से हजारों भारतीयों को नौसेना की मदद से वापस लाया गया था।

Exit mobile version