News Room Post

France Knife Attack: फ्रांस में चर्च के बाहर चाकू से हमला, 3 लोगों की मौत, मेयर ने बताया आतंकी हमला

nice attack

नई दिल्ली। फ्रांस (France) के नाइस (Nice) शहर में चाकू से हमले (Knife Attack) की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक चर्च के पास हुए हमले में अबतक 3 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। फ्रांस में हुए इस हमले में कई लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है।

नीस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने पुष्टि की है कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना नोट्रे-डेम बेसिलिका के केंद्र में हुआ आतंकवादी हमला है।

इस घटना के बाद नेशनल असेंबली में एक मिनट का मौन रखा गया। प्रधानमंत्री असेंबली में जीन कैस्टेक्स राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को लेकर जानकारी दे रहे थे। लॉकडाउन गुरुवार रात से लागू हो रहा है।

बीबीसी ने कास्टेक्स के बयान का हवाला देते हुए कहा, इसमें कोई शक नहीं कि यह समस्या हमारे देश के लिए एक बहुत गंभीर नई चुनौती है।

Exit mobile version