newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

France Knife Attack: फ्रांस में चर्च के बाहर चाकू से हमला, 3 लोगों की मौत, मेयर ने बताया आतंकी हमला

France Knife Attack: फ्रांस (France) के नाइस (Nice) शहर में चाकू से हमले (Knife Attack) की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक चर्च के पास हुए हमले में अबतक 3 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

नई दिल्ली। फ्रांस (France) के नाइस (Nice) शहर में चाकू से हमले (Knife Attack) की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक चर्च के पास हुए हमले में अबतक 3 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। फ्रांस में हुए इस हमले में कई लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है।

nice attack

नीस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने पुष्टि की है कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना नोट्रे-डेम बेसिलिका के केंद्र में हुआ आतंकवादी हमला है।

nice attack

इस घटना के बाद नेशनल असेंबली में एक मिनट का मौन रखा गया। प्रधानमंत्री असेंबली में जीन कैस्टेक्स राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को लेकर जानकारी दे रहे थे। लॉकडाउन गुरुवार रात से लागू हो रहा है।

बीबीसी ने कास्टेक्स के बयान का हवाला देते हुए कहा, इसमें कोई शक नहीं कि यह समस्या हमारे देश के लिए एक बहुत गंभीर नई चुनौती है।