नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लक्षद्वीप यात्रा पर गए थे, जिनकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं थीं। इन तस्वीरों की किसी ने तारीफ तो किसी ने आलोचना की थी। शायद आपको याद हो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके पास मणिपुर जाने का समय नहीं है, लेकिन वो लक्षद्वीप गए। वहीं, अब आप इतना सबकुछ पढ़ने क बाद मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर भूमिकाओं के जाल बुने जा रहे हैं। आखिर माजरा क्या है। जरा कुछ खुलकर बताएंगे, तो चलिए आगे कि रिपोर्ट में हम आपको सबकुछ विस्तार से बताते हैं।
दरअसल, मालद्वीप सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की है, जिसके बाद वो ना महज भारतीय, बल्कि अपने लोगों के भी कहर का शिकार हो रही हैं। बता दें कि मरियम ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के संदर्भ में कहा कि अगर वो इस तरह से लक्षद्वीप यात्रा पर जोर देंगे, तो आगामी दिनों में भारत को समुद्र पर्यटन के क्षेत्र में मालदीव से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मरियम की इस टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद अपने चरम पर पहुंच चुका है।
हालांकि, मालदीव सरकार ने मरियम के इस बयान से किनारा कर लिया है और इसे उनका निजी बयान करार दिया है, लेकिन भारत सरकार ने मालदीव सरकार से मरियम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने मरियम के इस बयान की आलोचना की है। उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा कि ‘मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने एक प्रमुख सहयोगी के नेता के प्रति कितनी भयावह भाषा बोली है, सहयोगी जो मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।’ वहीं, उन्होंने आगे इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मालदीव सरकार को मरियम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और इसके साथ ही भारत को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि यह बयान दोनों देशों के राजनयिक संबंधों को बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करता है।
Was planning to go to Maldives for my birthday which falls on 2nd of feb. Had almost finalised the deal with my travel agent (adding proofs below👇)
But immediately cancelled it after seeing this tweet of deputy minister of Maldives. #boycottmaldives pic.twitter.com/hd2R534bjY— Dr. Falak Joshipura (@fa_luck7) January 6, 2024
आपको बता दें कि अभी तक इस बात की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि आखिर मरियम ने अपने बयान में क्या कहा था, क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी पर जो ट्वीट किया था, उसे बाद में डिलीट कर दिया था, लेकिन आपको बता दें कि मालदीव मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, मरियम ने पीएम मोदी के लिए ‘कठपुतली’ और ‘विदुषक’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। उनके इस ट्वीट के बाद जब सोशल मीडिया पर भारतीयों का गुस्सा उनके खिलाफ भड़का, तो उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन ट्वीट डिलीट किए जाने के बावजूद भी दोनों देशों के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ऐसे में यह विवाद आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।