News Room Post

नेपाल के पीएम ओली का बेतुका बयान, भारत में स्थित अयोध्या को बताया नकली, कहा भगवान राम हैं नेपाली

ओली ने‌ कहा कि भारत ने 'नकली अयोध्या' खड़ा कर नेपाल की सांस्कृतिक तथ्यों का अतिक्रमण किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि नेपाल के बाल्मिकी आश्रम के पास है।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपनी कुर्सी बचाने के लिए लगातार तिकड़मबाजी करने में लगे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वह भारत के खिलाफ भी खूब बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर भारत को लेकर बेतुका और विवादित बयान दिया है।

ओली ने कहा कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है, जबकि असली अयोध्या नेपाल में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान राम नेपाली हैं, ना कि भारतीय।

 

ओली ने‌ कहा कि भारत ने ‘नकली अयोध्या’ खड़ा कर नेपाल की सांस्कृतिक तथ्यों का अतिक्रमण किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि नेपाल के बाल्मिकी आश्रम के पास है।

बाल्मिकी रामायण का नेपाली अनुवाद करने वाले नेपाल के आदिकवि भानुभक्त की जन्म जयन्ती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ओली ने कहा कि हमलोग आज तक इस भ्रम में हैं कि सीता का विवाह जिस राम से हुआ है वह भारतीय हैं… वह भारतीय नहीं बल्कि नेपाली ही हैं।

 

Exit mobile version