News Room Post

Somalia: मोगादिशू में हुआ आत्मघाती विस्फोट, 7 की मौत, 10 बुरी तरह घायल

Mogadishu ATTACK

नई दिल्ली। सोमालिया (Somalia) की राजधानी मोगादिशू (Mogadishu) में शनिवार को आंतकी हमला (Terrorist Attack) हुआ। जिसमें अब तक 7 लोगों का मौत हो गई है। जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब (Al-Shabaab) ने ली है।

दरअसल, मोगादिशु की एक आइसक्रीम शॉप पर ये आत्मघाती विस्फोट हुआ। जिसमें 7 लोगों की जान गई साथ ही कई लोग घायल भी हो गए हैं। ये हमला अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा सचिव क्रिस्टोफर मिलर के दौरे के कुछ ही घंटे बाद हुआ है। क्रिस्टोफर मोगादिशु में अमेरिका राजदूत और सैन्य कर्मचारी से मिलने गए थे।

सोमालिया सरकार के प्रवक्ता सलाह उमर हसन ने इस हमले की पुष्टि की है। उनके मुताबिक इस आत्मघाती हमले में 7 लोगों की जान गई और 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

आपको बता दें कि इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब इससे पहले भी सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमले कर चुका है। ये कोई पहला हमला नहीं है। अल-शबाब ने इसी साल अगस्त महीने में मोगादिशु में आंतकी हमले को अंजाम दिया था। जिसमें समुद्र किनारे मौजूद एक मशहूर होटल को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया था।

इस हमले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से लगभग 5 घंटे तक गोलीबारी हुई। जिसके बाद सेना ने होटल को आंतकियों के चंगुल से छुड़ा लिया था। इस हमले में लगभग 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Exit mobile version