News Room Post

पाकिस्तान में बरसा तालिबानी लड़ाकों का कहर, 11 सैनिकों को उतारा मौत के घाट, 4 अगवा

Pak Army Pak Flag

नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता हथियाने के लिए मदद कर रहा है। तो वहीं पाकिस्तान की इस मदद का तालिबान ने कुछ ऐसे एहसान चुकाया है कि, पाकिस्तान को हमेशा याद रहेगा। बता दें कि तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के 11 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं इसके अलावा चार सैनिकों को अगवा भी कर लिया है। माना जा रहा है तालिबान की तरफ से अगवा करने की साजिश आगे किसी सौदे के रूप में सामने आएगी। दरअसल तालिबानी लड़ाकों ने यह कार्रवाई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (केपीके) में की है। इस इलाके में पाकिस्तानी सेना की थल-स्कॉउट्स के जवान पैट्रोलिंग कर रहे थे। तभी तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान (टीटीपी) के लड़ाकों ने सैनिकों पर जोरदार हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में पाकिस्तानी सेना के बलूच रेजीमेंट के एक कैप्टन, अब्दुल बासित के साथ 11 सैनिकों की जान चली गई।

सांकेतिक

इस घातक हमले के बाद गश्ती-दल के बाकी 4 सैनिकों ने खुद को तालिबान के सामने समर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले सैनिकों को तालिबानी लड़ाके अपने साथ अगवा करके ले गए। इस मामले में देर शाम तक अगवा हुए पाकिस्तानी सैनिकों को लेकर कोई जानकारी नहींं मिल पाई है।

घटना को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की थल-स्कॉउट की पैट्रोलिंग कर रही थी तभी उस पार्टी पर हमला हो गया। जिसमें तालिबान के कुछ लड़ाकों को गिरफ्तार कर लिया था और एक लड़ाके को गोली मार दी थी। इसी का बदला लेने के लिए गुस्साएं तालिबान ने थल स्कॉउट्स के 11 सैनिकों की हत्या कर दी।

Exit mobile version