News Room Post

Taiwan Earthquake: फिर दहली ताइवान की धरती, 7.2 तीव्रता का आया भूकंप, जापान में सुनामी अर्लट जारी

नई दिल्ली। ताइवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। भूकंप के झटकों से ताइवान की धरती हिल गई है। ताइवान में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 दर्ज की गई है। ताइवान के मौसम ब्यूरो ने बताया कि, दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग (Taitung) काउंटी में भूकंपों का केंद्र बताया जा रहा है। ताइवान की रिपोर्टस के अनुसार, कई इमारतों सड़कों और घरों को नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें कि, पिछले 24 घंटे के दौरान 100 भूकंप के झटके महसूस किए गए है। वहीं, जापान के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ताइवान के अलग-अलग जगहों से वीडियो और फोटो सामने आ रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि कई जगहों पर रेल, सड़के और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें कि ताइवान पिछले कुछ समय से चीन का दबाव झेल रहा था और अब वहां भूकंप से भारी नुकसान की खबर सामने आई है। आज ताइवान से कई ड़राने वाली तस्वीर सामने आई है। भूकंप के चलते ताइवान के कई शहरों में तबाही का मंजर नजर आ रहा है। कई सड़कों में दरार पड़ गई, जबकि कई घर जमींदोज हो गए है। ताइवान में इस वक्त रेल सेवा भी ठप्प हो गई है।

इससे पहले शनिवार को भी ताइवान में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि राहत की बात ये रही कि बीते दिए आए भूकंप में ताइवान में किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ था।

Exit mobile version