Taiwan Earthquake: फिर दहली ताइवान की धरती, 7.2 तीव्रता का आया भूकंप, जापान में सुनामी अर्लट जारी
Taiwan Earthquake: ताइवान के अलग-अलग जगहों से वीडियो और फोटो सामने आ रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि कई जगहों पर रेल, सड़के और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें कि ताइवान पिछले कुछ समय से चीन का दबाव झेल रहा था और अब वहां भूकंप से भारी नुकसान की खबर सामने आई है।
नई दिल्ली। ताइवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। भूकंप के झटकों से ताइवान की धरती हिल गई है। ताइवान में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 दर्ज की गई है। ताइवान के मौसम ब्यूरो ने बताया कि, दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग (Taitung) काउंटी में भूकंपों का केंद्र बताया जा रहा है। ताइवान की रिपोर्टस के अनुसार, कई इमारतों सड़कों और घरों को नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें कि, पिछले 24 घंटे के दौरान 100 भूकंप के झटके महसूस किए गए है। वहीं, जापान के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ताइवान के अलग-अलग जगहों से वीडियो और फोटो सामने आ रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि कई जगहों पर रेल, सड़के और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें कि ताइवान पिछले कुछ समय से चीन का दबाव झेल रहा था और अब वहां भूकंप से भारी नुकसान की खबर सामने आई है। आज ताइवान से कई ड़राने वाली तस्वीर सामने आई है। भूकंप के चलते ताइवान के कई शहरों में तबाही का मंजर नजर आ रहा है। कई सड़कों में दरार पड़ गई, जबकि कई घर जमींदोज हो गए है। ताइवान में इस वक्त रेल सेवा भी ठप्प हो गई है।
An earthquake of magnitude 7.2 hit off the coast of Taiwan#Taiwan #earthquake #台湾地震 #臺灣 #地震 #台湾 pic.twitter.com/XS0p2iES4z
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) September 18, 2022
इससे पहले शनिवार को भी ताइवान में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि राहत की बात ये रही कि बीते दिए आए भूकंप में ताइवान में किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ था।
Wow. Another big earthquake in Taiwan. This one was a 6.8 with the epicenter in Taitung County. Even stronger than the 6.4 on Saturday. This video is from Taipei, more than 200 miles from Taitung. pic.twitter.com/5OTLRT55WX
— Will Ripley (@willripleyCNN) September 18, 2022