नई दिल्ली। पाकिस्तानी मीडिया पीएम मोदी की अक्सर तारीफ करती नजर आती है। और पाकिस्तान के सोशल मीडिया में भी पीएम मोदी छाए रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो क्लिप पाकिस्तान में इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है। इसके जरिए पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के नेता शहबाज शरीफ सरकार पर खूब निशाना साध रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी कहते हैं, ‘हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी है। पाकिस्तान को कटोरा लेकर दुनिया भर में घूमने के लिए मजबूर कर दिया है।’ दरअसल, तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के लीडर्स पाकिस्तान के मौजूदा वित्तिय संकट के लिए पीएम शहबाज को जिम्मेदारी ठहरा रहे हैं और इसे लेकर सत्ताधारी दल को चारों ओर से घेरने की कोशिश की जा रही है।
رجیم چینج کے سہولت کارو۔
سنو انڈیا کا مودی پاکستان کے بارے میں کیا کہہ رہا ہے؟ اگر غیرت نام کی کوئ چیز تم میں نہیں تو شرم تو کرو؟ پاکستان کے لوگو: اس لئے اپنے اس ملک کو بچانے کا واحد راستہ عمران خان کے سنگ حقیقی آزادی ہے. pic.twitter.com/yvRIsoTKPf— Senator Azam Khan Swati (@AzamKhanSwatiPk) January 11, 2023
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो को लेकर पाकिस्तान में भी राजनीतिक हलचल नजर आ रही है। पीएम मोदी के भाषण वाले इस वीडियो को पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी के सीनियर नेता आजम खान स्वाति ने भी शेयर किया है। इस क्लिप को ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को शर्म आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने देश में शासन परिवर्तन की भी अपील की। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने पाकिस्तानी सेना की आलोचना की है। इनका कहना है कि सेना ने देश को नीचा दिखाया है। वहीं, पत्रकार नायला इनायत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पीटीआई नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, ‘पीटीआई वालों को लगता है कि मोदी शहबाज शरीफ की सरकार के बारे में कह रहे हैं, लेकिन वीडियो तो 2019 का है और तब इमरान खान ही पकिस्तान के पीएम थे।’