News Room Post

Lohri 2023 Date: 13 या 14 कब है लोहड़ी?, जानिए इसकी सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Lohri 2023 Date

नई दिल्ली। नए साल 2023 की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। एक के बाद एक नए त्योहार मनाए जा रहे हैं। लोहड़ी (Lohri 2023 Date) भी हिंदुओं का भी एक अहम त्योहार है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इसे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोग आग जलाकर इसके चारों और चक्कर लगाते हुए इसमें मूंगफली, गजक, रेवड़ी, तिल, आदि डालते हैं। लोहड़ी (Lohri) का त्योहार किसानों के लिए खास माना जाता है क्योंकि ये दिन फसल कटाई और बुवाई से भी जुड़ा है।

इस साल 2023 में लोहड़ी (Lohri 2023) की तारीख को लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई लोग 13 जनवरी को लोहड़ी बता रहे हैं तो कुछ लोग 14 जनवरी को…लेकिन कौन सी तारीख सही है, क्या इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त है आइए बताते हैं आपको…

Makar Sankranti 2023: 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, भूलकर भी ना करें ये काम

कब है लोहड़ी 13 या 14 जनवरी (Lohri 2023 Exact Date)

इस साल 2023 में लोहड़ी का त्योहार शनिवार 14 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। पंजाब और हरियाणा की फेमस इस त्योहार को मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। चूंकि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी ऐसे में लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

Makar Sankranti 2023 Daan: मकर संक्रांति चमकानी है अपनी किस्मत को करें इन 5 चीजों का दान, ग्रह दोष भी होंगे दूर

क्या है लोहड़ी पर पूजा का शुभ मुहूर्त  (Lohri 2023 puja time)

लोहड़ी का त्योहार जो लोग मना रहे हैं उन लोगों को इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त भी जान लेना चाहिए। इस दिन पूजा का मुहूर्त 14 जनवरी 2023 रात 08:57 है। इस दिन के बाद से यानी लोहड़ी के अगले दिन से रात छोटी और दिन बड़ा हो जाता है साथ ही ठंड भी कम होने लगती है।

Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए शुभ मुहूर्त

Exit mobile version