
नई दिल्ली। हर साल मकर संक्रांति बड़ें हर्षो उल्लास के साथ मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान का भी महत्व है। जो लोग गंगा में नहीं जा पाते वो किसी दूसरी पवित्र नदी में जा सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर ही पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। इस साल 2023 में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) का पर्व 15 जनवरी, रविवार के दिन मनाया जाएगा। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व कई जगहों पर अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। पंजाब में इसे लोहड़ी, हरियाणा में माघी, राजस्थान और गुजरात में मकर संक्रांति को उत्तरायण के कहा जाता है।
इस दिन कई चीजों के दान का भी महत्व है। कहते हैं इस दिन (मकर संक्रांति) कुछ चीजों का दान करने से आपको शुभ फल मिलते हैं साथ ही आपकी किस्मत भी चमक जाती है। तो चलिए जानते हैं क्या है वो चीजें जिनका दान (Makar Sankranti 2023 Daan) बनाएगा आपको धनवान…
मकर संक्रांति 2023 पर दान करें ये चीजें
तिल का दान- मकर संक्रांति पर तिल का काफी महत्व होता है। कहते हैं इस दिन तिल का दान जरूर करना चाहिए। वैसे तो आपको काले तिल का दान करना चाहिए लेकिन अगर काले तिल नहीं है तो आप सफेद तिल का ही दान कर सकते हैं। इससे आपको सूर्यदेव की कृपा मिलती है साथ ही शनि दोष भी दूर होता है।
गुड़ का दान- मकर संक्रांति के दिन तिल के साथ ही गुड़ का भी दान जरूर करना चाहिए। संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से सूर्य, गुरु और शनि के दोष से भी राहत मिलती है। आप चाहें तो गुड़ और काले तिल से बने लड्डू का भी दान कर सकते हैं।
कंबल का दान- आप जरूरतमंदों को संक्रांति के दिन कंबल या गर्म कपड़े दान में दे सकते हैं। इससे आपकी कुंडली में मौजूद राहु ग्रह से जुड़े जो भी दोष होंगे वो खत्म हो जाएंगे।
चावल का दान- जीवन में सुख और समृद्धि चाहते हैं तो आपको संक्रांति के दिन चावल का दान करना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में अगर चंद्र दोष होगा तो वो भी दूर हो जाएगा।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। Newsroom Post किसी भी तरह की मान्यता का दावा नहीं करता। इस सूचना को अमल में लाने से पहले किसी संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।