newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है लेकिन कई बार संक्रांति को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन हो जाती है। इस साल 2023 में भी मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023 Date) की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई लोग कह रहे हैं कि 14 जनवरी को इसे मनाया जाएगा तो कई लोग 15 जनवरी की संक्रांति बता रहे हैं।

नई दिल्ली। मकर संक्रांति का हिन्दू धर्म में काफी महत्व होता है। सूर्य जब मकर राशि में गोचर करते हैं तो ये मकर संक्रांति कहलाती है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) को कई जगहों पर खिचड़ी, पोंगल (Pongal 2023) के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का इतना महत्व इसलिए भी होता है क्योंकि इस दिन से शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, घर बनाना, घर खरीदना जैसे शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है।

Makar Sankranti...

 

वैसे तो मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है लेकिन कई बार संक्रांति को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन हो जाती है। इस साल 2023 में भी मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023 Date) की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई लोग कह रहे हैं कि 14 जनवरी को इसे मनाया जाएगा तो कई लोग 15 जनवरी की संक्रांति बता रहे हैं। आप भी इसी असमंजस में हैं तो चलिए आपको बताते हैं कब है मकर संक्रांति और क्या है इसका शुभ मुहूर्त…

Makar Sankranti..

मकर संक्रांति तिथि और शुभ मुहूर्त (makar sankranti shubh muhurat 2023)

पंचांग के अनुसार, इस साल 2023 में सूर्यदेव 14 जनवरी की रात 08: 43 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस हिसाब से मकर संक्रांति अगले दिन 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।

Makar Sankranti..

स्नान और दान का होता है खास महत्व

मकर संक्रांति पर स्नान और दान (Makar Sankranti 2023 Daan) का खास महत्व होता है। कहते हैं जो भी लोग इस दिन गंगा स्नान करते हैं और उसके बाद दान (Daan) करते हैं तो इससे उन्हें पुण्य मिलता है। आप अगर गंगा में स्नान नहीं कर सकते तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर नहा लें। इस दिन तिल, गुड़, कंबल के साथ ही काली उड़द, हरी मूंग और चावल की खिचड़ी का दान जरूर करना चाहिए। आप अपनी जरूरत के मुताबिक, इन चीजों का दान कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। Newsroom Post किसी भी तरह की मान्यता का दावा नहीं करता। इस सूचना को अमल में लाने से पहले किसी संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।