News Room Post

janam kundali : अनुराग कश्यप की जन्म कुंडली, जानें उनका व्यक्तित्व

नई दिल्ली। बॉलीवुड डायरेक्टर (Bollywood Director) अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) का जन्‍म गोरखपुर, उत्तरप्रदेश (Utaar Pradesh) में 10 सितंबर 1972 को सुबह 11 बजे हुआ हैं। उनके पिता का नाम प्रकाश सिंह है। उनके एक भाई और एक बहन भी हैं जिनका नाम अभिनव कश्‍यप और अनुभूति कश्‍यप है।

ऐसी है अनुराग कश्यप की जन्म कुंडली

अनुराग कश्यप का जन्‍म गोरखपुर, उत्तरप्रदेश में10 सितम्बर 1972 को सुबह 11 बजे हुआ हैं। उनकी जन्म लग्न वृश्चिक हैं। जन्म राशि कन्या बनती हैं। दूसरे भाव मे गुरु, राहु का चांडाल दोष बना हुआ हैं, धनु राशि मे अर्थात गुरु अपनी ही राशि मे स्थित हैं। सप्तम स्थान में वृषभ का शनि स्थित हैं। अष्टम भाव मे मिथुन का केतु विराजमान हैं। पितृदोष या कालसर्प योग बना रहा है, राहु केतु से बाहर शनि हैं। भाग्य स्थान में कर्क का शुक्र हैं। दशम स्थान में सिंह राशि मे सूर्य, बुध, एवम मंगल की युति बनी हुई हैं। 11वें स्थान में कन्या का चन्द्रमा स्थित हैं। राहु, मंगल की युति, अंगारक योग बना हुआ हैं।राहु के कारण सूर्य, बुध भी पीड़ित हैं। चन्द्र, शनि की युति, विश योग निर्मित कर रही हैं।

अनुराग कश्यप की कुण्डली में वर्तमान में शनि की विंशोत्तरी महादशा ( 17 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2032 तक) चल रही हैं।

केतु की अंतर्दशा (29 अगस्त 2019 से 7अक्टूबर 2020 तक) चल रही हैं।

बुध की प्रत्यन्तर दशा 11 अगस्त 2020 से 7 अक्टूबर 2020 तक चलेगी।

राहु की सूक्ष्म दशा 12 सितंबर 2020 से 21 सितंबर 2020 तक प्रभावी रहेगी।

शिक्षा-पढ़ाई

उनकी शुरूआती पढ़ाई ग्रीन स्‍कूल देहरादून और सिंधिया स्‍कूल, ग्‍वालियर से हुई थी। इसके बाद वे पढ़ाई के लिए हंसराज कॉलेज (दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय) भी गए। इसके बाद उन्‍होंने थियेटर ज्‍वाइन कर‍ लिया।

शादी

पहले उनकी शादी आरती बजाज से हुई थी। बाद में उन्‍होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलीन से शादी कर ली।

करियर

फिल्‍म निर्देशक के तौर पर उनके करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘पांच’ से हुई थी।

प्रसिद्ध फिल्में

गैंग ऑफ वासेपुर पार्ट 1, गैंग ऑफ़ वासेपुर पार्ट 2, मसान, क्वीन, उड़ता पंजाब, सांड की आँख और घूमकेतु। अनुराग कश्‍यप भारतीय फिल्‍म निर्देशक, स्‍क्रीनराइटर और निर्माता हैं। उन्‍हें कई पुरस्‍कारों से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

अनुराग कश्यप जीवन परिचय

वास्तविक नाम अनुराग सिंह कश्यप

व्यवसाय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता

शारीरिक संरचना

लंबाई (लगभग) से० मी०- 178

मी०- 1.78

फीट इंच- 5’ 11”

वजन/भार (लगभग)- 84 कि० ग्रा०

आंखों का रंग -काला

बालों का रंग- काला

व्यक्तिगत जीवन

जन्मतिथि 10 सितंबर 1972

जन्म स्थान- गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

राशि- कन्या

राष्ट्रीयता- भारतीय

गृहनगर- गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

स्कूल/विद्यालय

ग्रीन स्कूल, देहरादून, सिंधिया स्कूल, ग्वालियर

महाविद्यालय/विश्वविद्यालय हंस राज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय), नई दिल्ली

शैक्षिक योग्यता विज्ञान में स्नातक

परिवार पिता – प्रकाश सिंह

माता- नाम ज्ञात नहीं

भाई- अभिनव कश्यप (फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक)

अनुराग कश्यप अपने भाई अभिनव कश्यप के साथ

बहन- अनुभूति कश्यप

अनुराग कश्यप अपनी बहन अनुभूति कश्यप के साथ

धर्म — नास्तिक

शौक/अभिरुचि पुस्तकें लिखना और तैराकी करना

विवाद- वर्ष 2000 में, उनके निर्देशन में आई पहली फिल्म “पांच” युवाओं के हिंसक चित्रण के कारण विवादों रही।

• वर्ष 2007 में, उनकी दूसरी फिल्म “ब्लैक फ्राइडे” 1993 के मुंबई बम धमाकों के संवेदनशील मुद्दे को प्रदर्शित करने के लिए विवादों में रहीं।

• फिल्मों के माध्यम से सेक्स, ड्रग्स और गाली को बढ़ावा देने के लिए कई बार मीडिया की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

• कश्यप हमेशा सेंसर बोर्ड की निंदा में रहे हैं, जिसके चलते हाल ही में आई फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ (2016) और सेंसर बोर्ड के बीच काफी टकराव हुआ।

पसंदीदा चीजें

पसंदीदा भोजन- पनीर, मछली, चॉकलेट

पसंदीदा अभिनेता0 दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और नसीरुद्दीन शाह

पसंदीदा फिल्म हॉलीवुड- Bicycle Thieves

बॉलीवुड- प्यासा, बैंडिट क्वीन और साहिब बीबी और गुलाम

प्रेम संबंध एवं अन्य जानकारियां

वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा

गर्लफ्रेंड व अन्य मामले आरती बजाज (2003-2009)

कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) (2011-2013)

शुभरा शेट्टी

अनुराग कश्यप शुभरा शेट्टी के साथ

पत्नी- आरती बजाज, फिल्म संपादक (2003-2009)
अनुराग कश्यप अपनी पूर्व पत्नी आरती बजाज के साथ

कल्कि कोचलिन

(2011-2015) अनुराग कश्यप अपनी पूर्व पत्नी कल्कि कोचलिन के साथ

बच्चे बेटी- आलिया कश्यप

अनुराग कश्यप अपनी बेटी आलिया कश्यप के साथ

बेटा- लागू नहीं

धन/संपत्ति संबंधित विवरण

संपत्ति (लगभग) 700 करोड़

अनुराग कश्यप से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

क्या अनुराग कश्यप धूम्रपान करते हैं ? हां

क्या अनुराग कश्यप शराब पीते हैं ? हां

अपने स्कूल के दिनों में कश्यप का फिल्मों के प्रति काफी लगाव था, लेकिन स्कूल के बाद उनका मन बदल गया और वह एक वैज्ञानिक बनना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान संकाय में प्रवेश लिया और अपने कॉलेज के दिनों में उन्होंने फिर से अभिनय की दुनिया में जाने का मन बनाया। वर्ष 1993 में, स्नातक करने के बाद, वह एक नुक्क्ड़ थियेटर समूह “जन नाट्य मंच” में शामिल हुए। उन्होंने भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में भाग लिया और सिर्फ 10 दिनों में 55 से अधिक फिल्में देखीं। जिसके चलते वह Vittorio De Sica’s की बाइसिकल थीव्स (Bicycle Thieves) से काफी प्रेरित हुए और फ़िल्में बनाने का मन बनाया। Vittorio De Sica’s से प्रभावित होकर, वह 5000 रुपए के साथ घर छोड़कर चले गए, जिसके चलते वर्ष 1993 में अपने सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई आ गए।

अपने करियर के शुरुआती दौर में, उन्होंने कुछ महीने मुंबई की सड़कों पर लगे बेंचों पर बिताए। उन्होंने मुंबई स्थित पृथ्वी थिएटर में पहली नौकरी की, लेकिन निर्देशक की मृत्यु के कारण उनका पहला नाटक अधूरा रह गया था। उनके जीवन में मोड़ तब आया, जब मनोज वाजपेयी ने उन्हें राम गोपाल वर्मा के लिए एक फिल्म लिखने की पेशकश की, जिसका शीर्षक सत्या था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। उनके निर्देशन में पहली फिल्म “पांच” अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है। अनुराग कश्यप निर्देशन फिल्म पांच वर्ष 2009 में, उन्होंने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी “अनुराग कश्यप फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (एकेएफपीएल)” की स्थापना की। उन्हें अद्भुत फिल्म बनाने की शैली के लिए जाना जाता है, जिसमें वह प्रत्येक पात्रों पर व्यापक शोध करते हैं और बड़े पैमाने पर प्रकाश और रंग प्रभाव का उपयोग करते हैं।

फिल्मों के निर्देशन और प्रोडक्शन के साथ-साथ उन्होंने कुछ फिल्मों में कार्य भी किया है, जैसे :- शागिर्द, ब्लैक फ्राइडे, हैप्पी न्यू ईयर, नो स्मोकिंग, भूतनाथ रिटर्न्स एवं अन्य। वर्ष 2013 में, फ्रांसीसी सरकार द्वारा उन्हें Ordre des Arts et des Lettres (नाइट ऑफ़ द आर्ट्स एंड लेटर्स) के साथ सम्मानित किया गया। वह गुरिल्ला-फिल्म बनाने की तकनीक के लिए भी जाने जाते हैं, जिसमें वास्तविक स्थानों के दृश्यों को किसी भी चेतावनी के बिना फिल्म में दिखाया जाता है। ब्रिटिश निर्देशक कश्यप की रचनाओं से काफी प्रेरित हुए, जिसके चलते उन्होंने कश्यप की फिल्म बनाने की शैली को ऑस्कर सम्मानित फिल्म “स्लमडॉग मिलियनेयर” के कुछ दृश्यों में रूपांतरित किया।

Exit mobile version