News Room Post

Malmaas 2020 : इस माह में करें ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप, ये होंगे फायदे

नई दिल्ली। इन दिनों मलमास (Malmaas) चल रहा है। इस माह में भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का पाठ और मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कई फायदे होते है। मलमास में श्रीमद्भागवत का पाठ, कथा का श्रवण, श्रीविष्णु सहस्त्रनाम, श्री राम रक्षास्तोत्र, पुरुष सूक्त का पाठ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॐ नमो नारायणाय जैसे मंत्रों का जप करें। इससे मनुष्य श्री हरि की कृपा का पात्र बनता है।

18 सितंबर से मलमास शुरू हो चुके हैं, जो द्वितीय अधिक मास आश्विन कृष्णपक्ष अमावस्या 16 अक्टूबर तक चलेगा। मलमास को अधिक मास या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है।

इस मास में प्राणी श्रीहरि विष्णु की आराधना करके अपने जीवन में आने वाली सभी विषम परिस्थितियों, समस्याओं, कार्य बाधाओं, व्यापार में अत्यधिक नुकसान आदि से संकटों से मुक्ति पा सकता है। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगी छात्रों को भी इनकी आराधना से पढ़ाई अथवा परीक्षा में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है।

17 अक्टूबर से नवरात्रि का पर्व आरंभ होते ही शुभ कार्यों की भी शुरूआत हो जाएगी। मलमास में शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है। मलमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

Exit mobile version