News Room Post

Vastu Tips: शाम के समय भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु का बहुत महत्व होता है। बहुत से लोग घर का सामान इसी के अनुसार सुसज्जित करते हैं। घर में सामान का रख-रखाव वास्तु के नियमों के अनुसार करने से जीवन में चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलते हैं। साथ ही उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर धन-धान्य से पूर्ण रहता है। लेकिन जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी आदतों को पाल लेते हैं, जो वास्तु के विपरीत होती हैं। कई प्रयास करने के बावजूद उस घर से गरीबी नहीं जाती है। लगातार लोगों का स्वास्थ्य गिरता रहता है। वास्तु शास्त्र में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कई तरह के नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका नियमित रूप से पालन करने पर लोगों में आत्मविश्वास की वृद्धि होने के साथ धन और यश बढ़ता है। व्यापार में सफलता प्राप्त होती है। तो कौन से हैं वो नियम जिनसे सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं आइए जानते हैं…

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद घर में कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं।

2.सूर्यास्त के बाद अगर कोई आपके दरवाजे पर कुछ मांगने के लिए आता है तो उसे कभी भी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।

3.सूर्यास्त के पश्चात तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए। ऐसा करने से धन हानि होती है।

4.शाम की चाय में तुलसी की पत्तियां नहीं डालनी चाहिए, ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।

5.सूर्यास्त के बाद कभी भी सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं।

6.सूर्यास्त के पश्चात किसी को उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके पास से उस व्यक्ति के पास चली जाती हैं।

Exit mobile version