News Room Post

Navratri 2020: यहां जानें कैसे देख पाएंगे मां वैष्णो देवी की लाइव आरती

नई दिल्ली इस साल नवरात्रि (Navratri 2020) 17 अक्टूबर, शनिवार से शुरू हो रहे हैं। ओस दौरान कई लोग माता वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) के दर्शन के लिए जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना (Corona) के चलते यह संभव नहीं हो पाएगा। इस महामारी के चलते ना तो आप दुर्गा मां के दर्शान कर पाएंगे और ना ही वैष्णो देवी की विशेष आरती को देख पाएंगे। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर बैठे आप कैसे वैष्णों देवी की आरती (Maa Vaishno Devi Aarti) देख सकते हैं।

ऑनलाइन देखें मां वैष्णो देवी की आरती

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णो देवी मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से श्रद्धालु मां के दर्शन अपने घर बैठे ही कर पाएंगे। साथ ही आरती भी लाइव देखी जा सकेगी। इस ऐप के जरिए केवल आरती ही नहीं देखी जा सकेगी बल्कि यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकेगा। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप फिलहाल एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

जानें आरती का समय

इस ऐप में 5 लिंक हैं। इसमें से एक लिंक आरती का सीधा प्रसारण होगा। अटका आरती का सीधा प्रसारण सुबह 6.20 बजे से सुबह 8.05 बजे तक और शाम को 7.20 बजे से रात 9.05 बजे तक देखने को मिलेगा। आरती के ठीक बाद श्रद्धालुओं को पवित्र पिंडियों के दर्शन भी कराए जाएंगे।

Exit mobile version