News Room Post

Navratri 2020: आज से शुरू हुए नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। आज 17 अक्टूबर और दिन शनिवार है। हिन्दी पंंचांग (Hindi Panchang) के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और आज से ही शारदीय नवरात्रि (Navratri 2020) शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होकर दशहरा यानी 25 अक्टूबर तक रहेगी। आज पहले दिन राहुकाल सुबह में डेढ़ घंटे के लिए रहेगा।

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा होती है। नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो दोपहर से पूरे दिन रहेगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:23 बजे से दिन में 10:12 बजे तक है। वहीं, कलश स्थापना का अभिजित मुहूर्त दिन में 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक है।

Exit mobile version