newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navratri 2020: आज से शुरू हुए नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त

Navratri 2020: आज 17 अक्टूबर और दिन शनिवार है। हिन्दी पंंचांग (Hindi Panchang) के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और आज से ही शारदीय नवरात्रि (Navratri 2020) शुरू हो रहे हैं।

नई दिल्ली। आज 17 अक्टूबर और दिन शनिवार है। हिन्दी पंंचांग (Hindi Panchang) के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और आज से ही शारदीय नवरात्रि (Navratri 2020) शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होकर दशहरा यानी 25 अक्टूबर तक रहेगी। आज पहले दिन राहुकाल सुबह में डेढ़ घंटे के लिए रहेगा।

navratri 2020

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा होती है। नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो दोपहर से पूरे दिन रहेगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:23 बजे से दिन में 10:12 बजे तक है। वहीं, कलश स्थापना का अभिजित मुहूर्त दिन में 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक है।