News Room Post

Chaitra Navratri 2023 Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन इस तरह से करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए मंत्र और उपाय

Chaitra Navratri 2023: मां की सालों तक चली इस कठोर तपस्या के कारण ही इन्हें तपश्चारिणी या ब्रह्माचारिणी (Maa Brahmacharini) नाम से जाना जाता है। मां दुर्गा इस रूप की पूजा से व्यक्ति में संयम और त्याग बढ़ता है। चलिए अब आपको बताते हैं कैसे करनी है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, क्या है उनका मंत्र और उपाय...

Chaitra Navratri 2023 Day 2

नई दिल्ली। नौ दिनों तक मनाए जाने वाले चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज 23 मार्च 2023 को नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन (Chaitra Navratri 2023 Day 2) मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा का ये ब्रह्माचारिणी काफी सरल, सोम्य है। मां ब्रह्मचारिणी ने देवों के देव महादेव को पाने के लिए सालों तक कठिन तपस्या की थी। शिव की प्राप्ति तक मां ने केवल फल, फूल, पत्तियों का सेवन किया था। मां की सालों तक चली इस कठोर तपस्या के कारण ही इन्हें तपश्चारिणी या ब्रह्माचारिणी (Maa Brahmacharini) नाम से जाना जाता है। मां दुर्गा इस रूप की पूजा से व्यक्ति में संयम और त्याग बढ़ता है। चलिए अब आपको बताते हैं कैसे करनी है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, क्या है उनका मंत्र और उपाय…

इस तरह से करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा (Maa Brahmacharini Puja vidhi)

नवरात्रि दूसरा दिन उपाय और मंत्र (Maa Brahmacharini Upay and Mantra)

चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन अगर आप मां का आर्शीवाद पाना चाहते हैं तो आप उन्हें चांदी की चीजें चढ़ाएं। अगर आप छात्र हैं तो शिक्षा और ज्ञान की देवी सरस्वती की उपासना करें। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। मां की कृपा से भविष्य में आपको हर चुनौती में सफलता मिलेगी। 1. ह्रीं श्री अम्बिकायै नम: 2. या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

Exit mobile version