News Room Post

MG Motor : महिलाओं के नाम बड़ी उपलब्धि, तैयार की 50,000 गाड़ियां, जानें क्या है खासियत

MG Motor : एमजी मोटर इंडिया (MG Hector India) ने लैंगिक समानता के तौर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुजरात स्थित प्लांट में वुमन क्रू ने 50,000वें एसयूवी का निर्माण किया। इसके निर्माण में महिलाएं ही शामिल रहीं।

suv mg hector

नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया (MG Hector India) ने लैंगिक समानता के तौर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुजरात स्थित प्लांट में वुमन क्रू ने 50,000वें एसयूवी का निर्माण किया। इसके निर्माण में महिलाएं ही शामिल रहीं। फिर चाहे वेल्डिंग का काम हो या पोस्ट-प्रोडक्शन का काम, सभी कुछ वुमन क्रू ने संभाला। जो वाकई में एक मिसाल है।

आपको बता दें कि एमजी मोटर ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना कारोबार शुरु किया। कुछ ही समय में इस कंपनी ने काफी विस्तार कर लिया। ग्राहकों की ये पसंदीदा कारों में एक बन गई। साल 2019 के अप्रैल महीने में ही कंपनी ने गुजरात वाले प्लांट में अपनी पहली एसयूवी MG Hector का प्रोडक्शन शुरु किया। सिर्फ 2 साल के अंदर ही इस कार ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

कंपनी के इस किर्तीमान से महिला सशक्तिकरण का एक बेजोड़ नमूना हुआ। आपको बता दें कि, एमजी मोटर के इस प्लांट में तकरीबन 33 प्रतिशत महिलाएं काम करती हैं। खास बात ये है कि 50 हजारवीं हेक्टर का निर्माण केवल कंपनी के महिला कर्मियों द्वारा ही किया गया है।

गौरतलब है कि कंपनी ने साल 2019 के जून महीने में अपनी पहली एसयूवी MG Hector को भारतीय बाजार में पेश किया था। जिसे इसी साल अपडेट किया गया है।

Exit mobile version