
नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया (MG Hector India) ने लैंगिक समानता के तौर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुजरात स्थित प्लांट में वुमन क्रू ने 50,000वें एसयूवी का निर्माण किया। इसके निर्माण में महिलाएं ही शामिल रहीं। फिर चाहे वेल्डिंग का काम हो या पोस्ट-प्रोडक्शन का काम, सभी कुछ वुमन क्रू ने संभाला। जो वाकई में एक मिसाल है।
आपको बता दें कि एमजी मोटर ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना कारोबार शुरु किया। कुछ ही समय में इस कंपनी ने काफी विस्तार कर लिया। ग्राहकों की ये पसंदीदा कारों में एक बन गई। साल 2019 के अप्रैल महीने में ही कंपनी ने गुजरात वाले प्लांट में अपनी पहली एसयूवी MG Hector का प्रोडक्शन शुरु किया। सिर्फ 2 साल के अंदर ही इस कार ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
कंपनी के इस किर्तीमान से महिला सशक्तिकरण का एक बेजोड़ नमूना हुआ। आपको बता दें कि, एमजी मोटर के इस प्लांट में तकरीबन 33 प्रतिशत महिलाएं काम करती हैं। खास बात ये है कि 50 हजारवीं हेक्टर का निर्माण केवल कंपनी के महिला कर्मियों द्वारा ही किया गया है।
“Women just don’t get cars!”
At MG, women don’t just get cars, they actually build them. We are excited to announce the rollout of our 50,000th Hector, made entirely by women!
We are proud of our 33% women workforce and aim to reach 50%. #WomenOfMG pic.twitter.com/NDzlYxo8yO— Morris Garages India (@MGMotorIn) February 25, 2021
गौरतलब है कि कंपनी ने साल 2019 के जून महीने में अपनी पहली एसयूवी MG Hector को भारतीय बाजार में पेश किया था। जिसे इसी साल अपडेट किया गया है।