News Room Post

देशभर में कोरोना के दो लाख 76 हजार से अधिक मामले, मरने वालों की संख्या हुई 7745

india Corona case

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों के बढ़ने की रफ्तार में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,985 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक दिन में 279 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़ें जारी करते हुए बताया कि, देशभर में कोरोना के 2 लाख 76 हजार 583 मामले हैं, जिसमें 1,33,632 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस महामारी से अब तक 7,745 लोगों की मौत हुई। हालांकि राहत की बात ये है कि इस वायरस से 1,35,206 लोग ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया है। अब तक महाराष्ट्र में 3289 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 42 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके है। अभी महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 44 हजार 860 है।

वहीं पिछले 7 दिनों में दिल्ली में कोरोना की ग्रोथ रेट 5.24 फीसदी थी, जबकि मुंबई में कोरोना की ग्रोथ रेट 2.99 फीसदी थी। इस रफ्तार से 7 जुलाई तक मुंबई में कोरोना के मामले 1,18,004 होंगे, तो दिल्ली में 1,34,061 हो जाएंगे।

Exit mobile version