News Room Post

सुबह 9 बजे से दफ्तर में कमान संभालेंगे अरविंद केजरीवाल, मतदान से पहले आप के भीतर ‘डर’ का माहौल

नई दिल्ली। मतों की गिनती से ठीक पहले आम आदमी पार्टी की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। आप के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम की पहरेदारी करते हुए रात बिता रहे हैं। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल कल सुबह से ही पार्टी कार्यालय में डट जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के दफ्तर में अरविंद केजरीवाल सुबह 9 बजे ही पहुंच जाएंगे।

इस दौरान केजरीवाल पार्टी दफ्तर से ही विधानसभा चुनाव के रुझानों पर नजर रखेंगे। इससे पहले आज शाम आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, गोपाल राय समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उधर भारतीय जनता पार्टी को भी जीत की ज़बरदस्त उम्मीद है। वह एग्जिट पोल के दावों को नकार रही है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि वे दिल्ली में 48 सीटें जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल कई बार फेल होते हैं। ऐसा पंजाब में भी हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के इसी कॉन्फिडेंस ने आप को बेचैन कर रखा है। आम आदमी पार्टी को चुनावों में गड़बड़ी की आशंका बेचैन कर रही है।

आप ने इससे पहले चुनाव आयोग के मतदान के आंकड़ों पर भी सवाल खड़े किए जिसके बाद आयोग ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बाबत सफाई दी।

Exit mobile version