newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुबह 9 बजे से दफ्तर में कमान संभालेंगे अरविंद केजरीवाल, मतदान से पहले आप के भीतर ‘डर’ का माहौल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि वे दिल्ली में 48 सीटें जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल कई बार फेल होते हैं। ऐसा पंजाब में भी हो चुका है।

नई दिल्ली। मतों की गिनती से ठीक पहले आम आदमी पार्टी की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। आप के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम की पहरेदारी करते हुए रात बिता रहे हैं। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल कल सुबह से ही पार्टी कार्यालय में डट जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के दफ्तर में अरविंद केजरीवाल सुबह 9 बजे ही पहुंच जाएंगे।

arvind kejriwal on gambhir

इस दौरान केजरीवाल पार्टी दफ्तर से ही विधानसभा चुनाव के रुझानों पर नजर रखेंगे। इससे पहले आज शाम आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, गोपाल राय समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उधर भारतीय जनता पार्टी को भी जीत की ज़बरदस्त उम्मीद है। वह एग्जिट पोल के दावों को नकार रही है।

Aam Aadmi Party Office Delhi

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि वे दिल्ली में 48 सीटें जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल कई बार फेल होते हैं। ऐसा पंजाब में भी हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के इसी कॉन्फिडेंस ने आप को बेचैन कर रखा है। आम आदमी पार्टी को चुनावों में गड़बड़ी की आशंका बेचैन कर रही है।

Manoj Tiwari

आप ने इससे पहले चुनाव आयोग के मतदान के आंकड़ों पर भी सवाल खड़े किए जिसके बाद आयोग ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बाबत सफाई दी।