मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रविवार रात छात्रों के साथ जो कुछ भी हुआ उसे देखकर वह वास्तव में बहुत दुखी और हैरान हैं।
कपूर ने अपनी नई फिल्म ‘मलंग’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यह बात कही, जहां उनके साथ सह-कलाकार आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और एली अवराम भी मौजूद थे। इसके अलावा फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और निमार्ता उदय रंजन, भूषण कुमार, अंकुर गर्ग और जय शेवाकरमानी भी मौजूद थे। ‘मलंग’ 7 फरवरी को रिलीज होगी।