News Room Post

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter First Face Pic: दादा ऋषि या परदादा राज कपूर किसके जैसी दिखती है राहा, मुद्दे पर छिड़ी National Debate

नई दिल्ली। क्रिसमस पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कपल ने अपनी क्यूट बेटी राहा का चेहरा दुनिया के सामने दिखा दिया है और खुद मीडिया से मिलाया है। राहा का पैपराजी डेब्यू अब सोशल मीडिया पर तैर रहा है, और हर कोई राहा की नजर उतार रहा है। पैपराजी से मिलवाते वक्त खुद रणबीर और आलिया के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही है। बता दें कि रणबीर और आलिया ने पहले ही कहा था कि वो खुद सही समय आने पर राहा को मीडिया से मिलवाएंगे और आज कपल ने अपना वादा भी पूरा कर दिया है।


बेहद क्यूट हैं रणबीर-आलिया की बेटी राहा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर राहा को गोद में लिए हैं और राहा मीडिया को देखकर अपने लिप्स खा रही हैं। राहा को मीडिया के सामने बिल्कुल नहीं डर रही हैं। बेटी को मीडिया से मिलाते हुए रणबीर और आलिया के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल भी हैं।

 

राहा का चेहरा सामने आने के बाद उसकी वीडियो और फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। हर कोई राहा को क्यूट बता रहा है तो कोई कह रहा है कि राहा अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर पर गई हैं। वहीं कुछ यूजर्स को राहा में करिश्मा कपूर और करीना कपूर दिख रही हैं।


यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने लिखा- बिल्कुल अपने दादा ऋषि कपूर की तरह दिख रही है। एक अन्य ने लिखा- क्या वह राज कपूर जैसी नहीं दिखतीं?। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये छोटी करीना कपूर दिख रही है..। एक दूसरे ने लिखा- इस खूबसूरत बच्चे को माशाअल्लाह नजर ना लगे… आमीन।


ज्यादातर यूजर्स राहा की नीली आंखों को ऋषि कपूर और राज कपूर से मिलाकर देख रहे हैं और उन्हीं की झलक वो राहा में देख रहे हैं। गौरतलब है कि राहा का जन्म  6 नवंबर, 2022 को हुआ था और तभी से आलिया और रणबीर ने मीडिया से रिक्वेस्ट की थी कि वो राहा का चेहरा रिवील न करें।

 

Exit mobile version