
नई दिल्ली। क्रिसमस पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कपल ने अपनी क्यूट बेटी राहा का चेहरा दुनिया के सामने दिखा दिया है और खुद मीडिया से मिलाया है। राहा का पैपराजी डेब्यू अब सोशल मीडिया पर तैर रहा है, और हर कोई राहा की नजर उतार रहा है। पैपराजी से मिलवाते वक्त खुद रणबीर और आलिया के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही है। बता दें कि रणबीर और आलिया ने पहले ही कहा था कि वो खुद सही समय आने पर राहा को मीडिया से मिलवाएंगे और आज कपल ने अपना वादा भी पूरा कर दिया है।
View this post on Instagram
बेहद क्यूट हैं रणबीर-आलिया की बेटी राहा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर राहा को गोद में लिए हैं और राहा मीडिया को देखकर अपने लिप्स खा रही हैं। राहा को मीडिया के सामने बिल्कुल नहीं डर रही हैं। बेटी को मीडिया से मिलाते हुए रणबीर और आलिया के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल भी हैं।
राहा का चेहरा सामने आने के बाद उसकी वीडियो और फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। हर कोई राहा को क्यूट बता रहा है तो कोई कह रहा है कि राहा अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर पर गई हैं। वहीं कुछ यूजर्स को राहा में करिश्मा कपूर और करीना कपूर दिख रही हैं।
View this post on Instagram
यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने लिखा- बिल्कुल अपने दादा ऋषि कपूर की तरह दिख रही है। एक अन्य ने लिखा- क्या वह राज कपूर जैसी नहीं दिखतीं?। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये छोटी करीना कपूर दिख रही है..। एक दूसरे ने लिखा- इस खूबसूरत बच्चे को माशाअल्लाह नजर ना लगे… आमीन।
View this post on Instagram
ज्यादातर यूजर्स राहा की नीली आंखों को ऋषि कपूर और राज कपूर से मिलाकर देख रहे हैं और उन्हीं की झलक वो राहा में देख रहे हैं। गौरतलब है कि राहा का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था और तभी से आलिया और रणबीर ने मीडिया से रिक्वेस्ट की थी कि वो राहा का चेहरा रिवील न करें।