News Room Post

अनिल कपूर ने शेयर किया AK vs AK का वीडियो, वायुसेना ने जताई आपत्ति, कहा- इस सीन को हटाएं

anil kapoor

नई दिल्ली। इन दिनों अनिल कपूर (Anil Kapoor) चर्चाओं में बने हुए हैं। जल्द ही उनका नया शो AK vs AK आने वाला है। लेकिन रिलीज से पहले ही ये शो विवादों में घिरता नजर आ रहा है। दरअसल, अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर इस शो का छोटा-सा वीडियो शेयर किया। जिसके बाद भारतीय वायुसेना (Air Force) ने उस पर आपत्ति जताते हुए इसे तुरंत हटाने की मांग की है।

इस वीडियो में अनिल कपूर एक वायुसेना अधिकारी की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी नजर आ रहे हैं। जहां अनिल उनके साथ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर वायुसेना ने आपत्ति जताई है।

इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए कहा है कि इस वीडियो में वायुसेना की वर्दी का गलत इस्तेमाल किया गया है और भाषा भी सही नहीं है। ये देश से लिए वर्दी पहनने वाले जवानों का सही परिदृश्य नहीं है, ऐसे में इस सीन को हटाना चाहिए। ये शो AK vs AK नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। खैर अब देखना ये होगा कि क्या शो मेकर इस सीन को हटाएंगे या ये शो एक नए विवाद को जन्म देगा।

इससे पहले फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप और अनिल कपूर में ट्विटर वॉर हो गई थी। दोनों दिग्गजों की लड़ाई के बाद दोनों के फैंस काफी परेशान हो गए। सबने इस लड़ाई को सच मान लिया था। लेकिन अब इस लड़ाई की सच्चाई सामने आ गई है। जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, नेटफ्लिक्स पर AK vs AK नाम से एक फिल्म आने वाली है। जिसको लेकर ये पूरा ढोंग रचाया गया है। इस फिल्म में अनिल और अनुराग दोनों नजर आएंगे। दोनों इस फिल्म में एक दूसरे के खिलाफ है और एक दूसरे से लड़ते नजर आएंगे। इसी की झलक उन्होंने ट्विटर पर दिखाई।

Exit mobile version