News Room Post

Bollywood Couple Valentine Day: सिद्धार्थ-कियारा से लेकर अथिया और केएल राहुल तक, यह कपल शादी के बाद मनाएगा अपना पहला वैलेंटाइन

Bollywood Couple Valentine Day: अब वैलेंटाइन चल रहा हो और बॉलीवुड कपल की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता, आइए जानते है कौन से कपल इस बार शादी के बाद मनाएंगे अपना पहला वैलेंटाइन

नई दिल्ली। कितने दिलों को तोड़ती है कमबख्त फरवरी…यूं ही नहीं किसी ने इसके दिन घटाए है। जी हां हम फरवरी महीने की बात कर रहे है, जिसमें प्रेमी जोड़ा अपने प्यार का इजहार करता है। अपने पार्टनर के लिए अच्छे-अच्छे गिफ्ट लाते है, उन्हें सरप्राइज देते है। फरवरी माह के आते ही प्यार करने वालों के दिन की भी शुरूआत हो जाती है। फरवरी में 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11  फरवरी प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। अब वैलेंटाइन चल रहा हो और बॉलीवुड कपल की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता, आइए जानते है कौन से कपल इस बार शादी के बाद मनाएंगे अपना पहला वैलेंटाइन-


सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ और कियारा ने 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 7 फरवरी 2023 को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। दोनों की शादी का फैंस को काफी समय से इंतजार था दोनों कपल साथ में काफी प्यारे लगते है। दोनों कपल की शादी के बाद यह पहला वैलेंटाइन होगा।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने भी 23 जनवरी 2023 को एक दूसरे से शादी की। इनकी लव स्टोरी भी काफी चर्चा का विषय रही। दोनों बॉलीवुड के पॉवर कपल की गिनती में शुमार थे। वहीं कपल की बात करें तो दोनों शादी के बाद इस साल पहला वैलेंटाइन एन्जॉय करेंगे।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया

शाका लाका गर्ल हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने भी इस साल दिसंबर के महीने में एक दूसरे से शादी की। इनकी शादी ने सोशल मीडिया पर काफी तारीफें बटोरी। हंसिका अपनी ग्रैंड वेडिंग पर वेब सीरिज भी ला रही है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी बीते साल अप्रैल महीने में शादी की। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी हालांकि, कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच में ही शादी की। दोनों कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम राहा है। यह कपल भी इस साल अपना पहला वैलेंटाइन मनाएगा।

अक्षर पटेल और नेहा पटेल

भारत टीम के शानदार खिलाड़ी अक्षर पटेल और उनकी पत्नी नेहा पटेल ने 26 जनवरी 2023 को शादी की थी। दोनों की जोड़ी काफी बेहतरीन है, दोनों कपल शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन मनाएगा।

Exit mobile version