
नई दिल्ली। कितने दिलों को तोड़ती है कमबख्त फरवरी…यूं ही नहीं किसी ने इसके दिन घटाए है। जी हां हम फरवरी महीने की बात कर रहे है, जिसमें प्रेमी जोड़ा अपने प्यार का इजहार करता है। अपने पार्टनर के लिए अच्छे-अच्छे गिफ्ट लाते है, उन्हें सरप्राइज देते है। फरवरी माह के आते ही प्यार करने वालों के दिन की भी शुरूआत हो जाती है। फरवरी में 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। अब वैलेंटाइन चल रहा हो और बॉलीवुड कपल की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता, आइए जानते है कौन से कपल इस बार शादी के बाद मनाएंगे अपना पहला वैलेंटाइन-
View this post on Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ और कियारा ने 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 7 फरवरी 2023 को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। दोनों की शादी का फैंस को काफी समय से इंतजार था दोनों कपल साथ में काफी प्यारे लगते है। दोनों कपल की शादी के बाद यह पहला वैलेंटाइन होगा।
View this post on Instagram
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने भी 23 जनवरी 2023 को एक दूसरे से शादी की। इनकी लव स्टोरी भी काफी चर्चा का विषय रही। दोनों बॉलीवुड के पॉवर कपल की गिनती में शुमार थे। वहीं कपल की बात करें तो दोनों शादी के बाद इस साल पहला वैलेंटाइन एन्जॉय करेंगे।
View this post on Instagram
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया
शाका लाका गर्ल हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने भी इस साल दिसंबर के महीने में एक दूसरे से शादी की। इनकी शादी ने सोशल मीडिया पर काफी तारीफें बटोरी। हंसिका अपनी ग्रैंड वेडिंग पर वेब सीरिज भी ला रही है।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी बीते साल अप्रैल महीने में शादी की। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी हालांकि, कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच में ही शादी की। दोनों कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम राहा है। यह कपल भी इस साल अपना पहला वैलेंटाइन मनाएगा।
View this post on Instagram
अक्षर पटेल और नेहा पटेल
भारत टीम के शानदार खिलाड़ी अक्षर पटेल और उनकी पत्नी नेहा पटेल ने 26 जनवरी 2023 को शादी की थी। दोनों की जोड़ी काफी बेहतरीन है, दोनों कपल शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन मनाएगा।