नई दिल्ली। भारत में चीते का फिर से पुर्नजन्म होने वाला है। 70 साल बाद भारत में चीते की दहाड़ सुनने को मिलेगी। दो दिन बाद यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में विदेशों से 8 चीते लाए जाएंगे। इन चीतों का नामीबिया से लाया जा रहा है। 8 चीतों को लेने के लिए भारत से खास विमान नामीबिया पहुंच चुका है। इन आठ चीते को ले जाने के लिए भारत से एक विशेष बी747 विमान नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंच चुका है। इसकी जानकारी विंडहोक में भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर के माध्यम से दी है। आपको बता दें कि विमान को खास तौर से तैयार किया गया है। प्लेन के आगे के हिस्से को चीते की रंग में रगा गया है। बता दें कि 1952 के बाद भारत से चीते विलुप्त हो गए थे।
चीतों को किसी तरह की तकलीफ ना हो इसके लिए प्लेन में कुछ बदलाव भी किए गए है। साथ ही विमान में चीतों को किसी तरह की तकलीफ होती है इसका पूरा ध्यान रखा गया है। विमान में नामीबिया से 2 वेटरनरी डॉक्टर भी साथ में आएंगे। बताया जा रहा है कि हवाई सफर के दौरान इन चीतों को खाली पेट रखा जाएगा। लंबी दूरी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियात बरती जाएगी।
A special bird touches down in the Land of the Brave to carry goodwill ambassadors to the Land of the Tiger.#AmritMahotsav #IndiaNamibia pic.twitter.com/vmV0ffBncO
— India In Namibia (@IndiainNamibia) September 14, 2022
बता दें कि नामीबिया से पहले इन्हें जयपुर लगाया जाएगा और फिर हेलीकाप्टर के जरिए इन चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में शिफ्ट किया जाएगा। 17 सितंबर जिस पीएम मोदी का जन्मदिन है उसी दिन इन चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।