newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Namibia: 70 साल बाद भारत में सुनाई देगी चीते की दहाड़, PM मोदी के जन्मदिन पर होगा ‘चीता रिटर्न्स’

Namibia: चीतों को किसी तरह की तकलीफ ना हो इसके लिए प्लेन में कुछ बदलाव भी किए गए है। साथ ही विमान में चीतों को किसी तरह की तकलीफ होती है इसका पूरा ध्यान रखा गया है। विमान में नामीबिया से 2 वेटरनरी डॉक्टर भी साथ में आएंगे।

नई दिल्ली। भारत में चीते का फिर से पुर्नजन्म होने वाला है। 70 साल बाद भारत में चीते की दहाड़ सुनने को मिलेगी। दो दिन बाद यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में विदेशों से 8 चीते लाए जाएंगे। इन चीतों का नामीबिया से लाया जा रहा है। 8 चीतों को लेने के लिए भारत से खास विमान नामीबिया पहुंच चुका है। इन आठ चीते को ले जाने के लिए भारत से एक विशेष बी747 विमान नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंच चुका है। इसकी जानकारी विंडहोक में भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर के माध्यम से दी है। आपको बता दें कि विमान को खास तौर से तैयार किया गया है। प्लेन के आगे के हिस्से को चीते की रंग में रगा गया है। बता दें कि 1952 के बाद भारत से चीते विलुप्त हो गए थे।

cheetah

चीतों को किसी तरह की तकलीफ ना हो इसके लिए प्लेन में कुछ बदलाव भी किए गए है। साथ ही विमान में चीतों को किसी तरह की तकलीफ होती है इसका पूरा ध्यान रखा गया है। विमान में नामीबिया से 2 वेटरनरी डॉक्टर भी साथ में आएंगे। बताया जा रहा है कि हवाई सफर के दौरान इन चीतों को खाली पेट रखा जाएगा। लंबी दूरी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियात बरती जाएगी।

बता दें कि नामीबिया से पहले इन्हें जयपुर लगाया जाएगा और फिर हेलीकाप्टर के जरिए इन चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में शिफ्ट किया जाएगा। 17 सितंबर जिस पीएम मोदी का जन्मदिन है उसी दिन इन चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।